{"_id":"595c8d664f1c1ba6028b499b","slug":"british-singer-ed-sheeran-deletes-twitter-account-over-mean-comments-and-negativity","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश गायक एड शीरन ने इस कारण कहा 'ट्विटर' को बाय-बाय...","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
ब्रिटिश गायक एड शीरन ने इस कारण कहा 'ट्विटर' को बाय-बाय...
amarujala.com- Presented by: नेहा खत्री
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
एड शीरन
ट्विटर पर कोई कॉमेंट कैसे आपका मूड और दिन बर्बाद कर सकता है, कि आप इसे छोड़ने का फैसला कर लें, इसका ताजा उदहारण हैं ब्रिटिश सिंगर एड शीरन। ब्रिटेन के पॉपुलर गायक एड शीरन ने फ्रस्ट्रेट और दुखी होकर ट्विटर से अपना अकाउंट डिलीट कर दिया है।
विज्ञापन
शीरन ने कहा, "एक मीन कमेंट आपका दिन खराब कर देता है। मैं जब भी अपना ट्विटर अकाउंट लॉग इन करता हूं तो वहां केवल नेगेटिव कमेंट्स के अलावा कुछ नहीं मिलता। इसलिए मैंने यह छोड़ने का फैसला किया।" उन्होंने कहा, "मैं यह समझ नहीं पा रहा कि लोग मुझसे इतनी नफरत कैसे और क्यों करते हैं? मेरी जिंदगी में ऐसे लोग हैं जो मुझसे पिता की तरह बात करते हैं और समझाते हैं इसलिए किसी अजनबी को मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है।"
विज्ञापन
हालांकि एड अब भी इंस्टाग्राम से जुड़े हुए हैं। और लगातार पोस्ट कर रहे हैं। इन सब के बीच लेडी गागा ने भी इंस्टाग्राम पर शीरन को सपोर्ट किया है। लेडी गागा ने पोस्ट किया,' एड एक गजब के और टैलेंटेड गायक हैं, आई लव एड।'
विज्ञापन
इससे पहले गायिका अडेल ने भी ऑनलाइन धमकियां मिलने के बाद नवंबर 2012 में ट्विटर को अस्थाई तौर पर अलविदा कहा था।