फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anurag basu copies tintin comic series for jagga jasoos

जग्गा जासूस के लिए अनुराग बासु ने टिनटिन कॉमिक्स से की चोरी...?

Tue, 04 Jul 2017 02:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: नेहा खत्री
amarujala.com- Presented by: नेहा खत्री Updated Tue, 04 Jul 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
anurag basu copies tintin comic series for jagga jasoos
जग्गा जासूस

अनुराग बासु की रणबीर कपूर और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म जग्गा जासूस के सितारे फिर एक बार कुछ गर्दिश में लग रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर देख कर जहां एक तरफ फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं वहीं जग्गा जासूस फिर एक बार कंट्रोवर्सी में फंस गई है। दरअसल एक ब्लॉगर ने यह दावा किया है कि फिल्म जग्गा जासूस की कॉमिक कैरेक्टर टिनटिन से नजरअंदाज न किए जाने जितनी समानताएं हैं। 

विज्ञापन

anurag basu copies tintin comic series for jagga jasoos
जग्गा जासूस टिनटिन

ब्लॉगर का कहना है कि रणबीर का केवल लुक ही नहीं, बल्कि ट्रेलर के कुछ सीन्स भी हूबहू टिनटिन कार्टून सीरीज से मेल खाते हैं। ब्लॉगर ने लिखा है कि फिल्म के ट्रेलर में दिखाई दिया वाहन और जो चेज करने के सीन भी  टिनटिन से प्रेरित हैं। जग्गा जासूस कभी गाने की चोरी को लेकर विवादों में रही, तो कभी रणबीर-कैट के ब्रेकअप को लेकर चर्चा में रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

anurag basu copies tintin comic series for jagga jasoos
जग्गा जासूस चोरी

एक वेबसाइट को दिए एक इंटरव्यू में अनुराग बासु ने जग्गा जासूस की टिनटिन से किसी भी तरह की समानता के सभी आरोपों को खारिज किया है| बासु का कहना है कि सभी को फिल्म की रिलीज का इंतजार करना चाहिए, इससे साफ हो जाएगा कि दोनों में दूर दूर तक कोई समानता नहीं है। यह पहली बार नहीं है जब अनुराग बासु पर प्लेगरिज्म के आरोप लगे हैं, इससे पहले भी बासु की फिल्म बर्फी पर चार्ली चैपलिन से सीन चोरी करने के आरोप लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed