फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Brad Pitt birthday movies popular in india all about actor career films lovestory

Brad Pitt: कभी जासूस तो कभी फॉर्मुला वन कार रेसर बनकर आए ब्रैड पिट, इन फिल्मों में निभाया दमदार किरदार

Thu, 18 Dec 2025 07:01 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 18 Dec 2025 07:01 AM IST
सार

Brad Pitt Birthday: हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं।18 दिसंबर 1963 को अमेरिका में जन्में ब्रैड पिट लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। चलिए आपको बताते हैं ब्रैड पिट की उन फिल्मों के बारे में जो सिर्फ विदेश में ही नहीं, बल्कि भारत में भी काफी लोकप्रिय हैं।

विज्ञापन
Brad Pitt birthday movies popular in india all about actor career films lovestory
ब्रैड पिट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हॉलीवुड के सबसे करिश्माई और प्रभावशाली अभिनेताओं में शुमार ब्रैड पिट आज 62 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 18 दिसंबर 1963 को अमेरिका के ओक्लाहोमा राज्य के शॉनी शहर में हुआ था। हालांकि उनका पालन-पोषण मिसौरी में हुआ, जहां से उन्होंने पढ़ाई पूरी की। कॉलेज के दिनों में ही ब्रैड पिट का झुकाव अभिनय की ओर हो गया और उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई बीच में छोड़कर लॉस एंजिलिस का रुख किया।

विज्ञापन

Brad Pitt birthday movies popular in india all about actor career films lovestory
ब्रैड पिट - फोटो : इंस्टाग्राम @bradpittofflcial
संघर्ष के शुरुआती वर्षों में उन्होंने छोटे-मोटे काम किए, टीवी शोज और विज्ञापनों में नजर आए। बतौर अभिनेता उनकी शुरुआती पहचान 1987 में आई फिल्म हंक से मानी जाती है, लेकिन असली ब्रेक उन्हें 90 के दशक में मिला, जब उनकी पर्सनैलिटी और अभिनय दोनों ने दर्शकों का ध्यान खींचा। अब बात करते हैं ब्रैड पिट की उन फिल्मों की, जो भारत में भी बेहद लोकप्रिय रहीं और जिनके जरिए उन्होंने खुद को एक बहुआयामी कलाकार के रूप में साबित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Brad Pitt birthday movies popular in india all about actor career films lovestory
एफ 1 - फोटो : सोशल मीडिया
एफ 1
यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है और इसमें ब्रैड पिट एक अनुभवी रेस कार ड्राइवर की भूमिका में नजर आते हैं, जो युवा ड्राइवर को ट्रेनिंग देता है और खुद भी ट्रैक पर वापसी करता है। फिल्म रफ्तार, इमोशन और गुरु-शिष्य के रिश्ते को दिखाती है, जबकि ब्रैड पिट का किरदार उम्र और अनुभव के साथ आने वाली जटिलताओं को दर्शाता है। फिल्म में उनके साथ कई इंटरनेशनल कलाकार नजर आते हैं।
विज्ञापन

Brad Pitt birthday movies popular in india all about actor career films lovestory
फाइट क्लब - फोटो : एक्स
फाइट क्लब
1999 में रिलीज हुई इस फिल्म में ब्रैड पिट का टायलर डर्डन वाला किरदार आज भी कल्ट माना जाता है। कहानी एक ऐसे इंसान की है जो समाज के बनाए नियमों से विद्रोह करता है। एडवर्ड नॉर्टन के साथ उनकी केमिस्ट्री और फिल्म का मनोवैज्ञानिक पहलू इसे यादगार बनाता है।

Brad Pitt birthday movies popular in india all about actor career films lovestory
सेवेन - फोटो : एक्स
सेवेन
साल 1995 की इस थ्रिलर में ब्रैड पिट एक जासूस की भूमिका में हैं, जो सात घातक पापों से प्रेरित एक सीरियल किलर का पीछा करता है। फिल्म की डार्क टोन और क्लाइमैक्स आज भी दर्शकों को झकझोर देता है, जबकि मॉर्गन फ्रीमैन के साथ उनकी जोड़ी खास रही।

Brad Pitt birthday movies popular in india all about actor career films lovestory
ट्रॉय - फोटो : एक्स
ट्रॉय
2004 में आई इस ऐतिहासिक फिल्म में ब्रैड पिट ने योद्धा अकिलीज का किरदार निभाया। ट्रॉय युद्ध की पृष्ठभूमि में बनी यह फिल्म वीरता, अहंकार और नियति की कहानी कहती है। एरिक बाना और ऑरलैंडो ब्लूम जैसे कलाकारों के साथ उनका किरदार बेहद प्रभावशाली रहा।

Brad Pitt birthday movies popular in india all about actor career films lovestory
ट्वेल्व मंकीज - फोटो : एक्स
ट्वेल्व मंकीज
1995 की इस साइंस-फिक्शन थ्रिलर में ब्रैड पिट एक मानसिक रूप से अस्थिर कैदी के रोल में नजर आए। टाइम ट्रैवल और वायरस से जुड़ी कहानी में उनका अनोखा अभिनय आलोचकों ने खूब सराहा।

यह खबर भी पढ़ें: एस एस राजामौली ने की 'अवतार फायर एंड ऐश' की तारीफ, जेम्स कैमरून बोले- 'वाराणसी' फिल्म का सेट देखना चाहूंगा

Brad Pitt birthday movies popular in india all about actor career films lovestory
ओशन्स इलेवन - फोटो : एक्स
ओशन्स इलेवन
2001 में रिलीज इस स्टाइलिश हीस्ट फिल्म में उन्होंने रस्टी रयान का किरदार निभाया। जॉर्ज क्लूनी के साथ उनकी केमिस्ट्री और फिल्म का स्मार्ट अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया।

Brad Pitt birthday movies popular in india all about actor career films lovestory
द क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन - फोटो : एक्स
द क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन
2008 की इस फिल्म में ब्रैड पिट एक ऐसे व्यक्ति बने जो उम्र के साथ उल्टा जवान होता है। यह फिल्म प्रेम, समय और जीवन के बदलावों की संवेदनशील कहानी है।

Brad Pitt birthday movies popular in india all about actor career films lovestory
इंग्लोरियस बास्टर्ड्स - फोटो : एक्स
इंग्लोरियस बास्टर्ड्स
2009 में क्वेंटिन टारनटिनो की इस फिल्म में ब्रैड पिट ने एक अमेरिकी सैनिक का रोल निभाया। द्वितीय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि में बनी यह फिल्म उनके करियर की खास फिल्मों में गिनी जाती है।

Brad Pitt birthday movies popular in india all about actor career films lovestory
मनीबॉल - फोटो : एक्स
मनीबॉल
2011 की इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में उन्होंने एक बेसबॉल मैनेजर का किरदार निभाया, जो आंकड़ों के दम पर टीम बनाने का जोखिम उठाता है। यह फिल्म उनके शांत लेकिन प्रभावशाली अभिनय की मिसाल है।

Brad Pitt birthday movies popular in india all about actor career films lovestory
वर्ल्ड वॉर जेड - फोटो : एक्स
वर्ल्ड वॉर जेड
2013 में आई इस जोंबी थ्रिलर में ब्रैड पिट एक पूर्व संयुक्त राष्ट्र कर्मचारी के रूप में नजर आए, जो दुनिया को महामारी से बचाने की कोशिश करता है। यह उनकी सबसे सफल फिल्मों में से एक रही। खास बात ये है कि ब्रैड पिट आज भी बतौर अभिनेता और निर्माता लगातार नए प्रयोग कर रहे हैं और यही बात उन्हें भीड़ से अलग बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed