फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Brad Pitt answer back to Angelina Jolie on meaningful child support

एंजेलिना जोली के आरोप पर बोले एक्स हसबैंड ब्रैड पिट, 'मैंने मिलियन में रुपये खर्च किए हैं'

Fri, 10 Aug 2018 07:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 10 Aug 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
Brad Pitt answer back to Angelina Jolie on meaningful child support
ब्रैड पिट, एंजेलिना जोली
पति ब्रैड पिट से अलग हो चुकीं अमेरिकी अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने आरोप लगाया है कि अलग होने के बाद से पिट बच्चों के खर्च के लिए उचित धनराशि नहीं दे रहे हैं। अब इस मामले में ब्रैड पिट ने बयान दिया है। ब्रैड पिट ने एंजेलिना जोली के आरोपों को खारिज किया है। उनके वकील ने कोर्ट में बताया कि पिट एंजेलीना को अबतक 13 लाख डॉलर से ज्यादा की रकम दे चुके हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं ब्रैड पिट ने ये भी बताया कि उन्होंने जोली को घर खरीदने में मदद करने के लिए 80 लाख डॉलर का कर्ज भी लिया है। बता दें, एंजेलिना जोली ने सितंबर 2016 में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। दोनों छह बच्चों  के माता-पिता हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ एंजेलीना जोली के वकील ने कहा था, 'बच्चों के पालन पोषण का खर्चा देना पिट का कर्तव्य है। जोली से अलग होने के बाद से पिट ने बच्चों के लिए कोई खर्चा नहीं दिया है। कोर्ट में जमा दस्तावेजों में उन्होंने कहा, डेढ साल से ज्यादा समय से बच्चों का खर्चा नहीं दिया जा रहा। इसलिए जोली ने खर्चे की मांग करते हुए केस फाइल किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट साल 2005 से साथ थे। नौ साल बाद 2014 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed