{"_id":"5ee485f2a743401dbc47a43e","slug":"brad-pitt-and-jennifer-aniston-is-going-to-marry-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या फिर से शादी करने जा रहे एक्स कपल ब्रैड पिट और जेनिफर एनिस्टन ?, चर्चाओं का बाजार गर्म","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
क्या फिर से शादी करने जा रहे एक्स कपल ब्रैड पिट और जेनिफर एनिस्टन ?, चर्चाओं का बाजार गर्म
Sat, 13 Jun 2020 01:23 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 13 Jun 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
Brad Pitt and Jennifer Aniston
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्स कपल ब्रैड पिट और जेनिफर एनिस्टन की शादी की चर्चाएं तेज हो गईं हैं। कहा जा रहा है कि पिट और जेनिफर मैक्सिको में शादी करेंगे। पिछले कुछ समय से दोनों को एक साथ देखा जा रहा है।
विज्ञापन
ये खबर भी है कि ब्रैड पिट और जेनिफर ऐनिस्टन की एक बेटी है जिसके बारे में किसी को नहीं पता हैं। उसी के लिए दोनों फिर से शादी का मन बना रहे हैं। हालांकि इस मामले में दोनों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
इस साल की शुरुआत में ब्रैड पिट और जेनिफर एनिस्टर को Screen Actors Guild Awards में मस्ती करते हुए देखा गया था। इतना ही नहीं ब्रैड पिट को जब अवॉर्ड मिल रहा था तब जेनिफर उनके लिए तालियां बजाती नजर आईं। वहीं जब जेनिफर को अवॉर्ड मिला उस समय ब्रैड पिट बैकस्टेज थे लेकिन वहां मौजूद स्क्रीन पर उन्हें देख खुश हो रहे थे।
विज्ञापन
दोनों की अवॉर्ड के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। बता दें, एंजेलिना जोली से तलाक के बाद से ब्रैड पिट फिलहाल सिंगल हैं वहीं उनकी पूर्व पत्नी जेनिफर एनिस्टन का भी तलाक हो गया है। ऐसे में खबरें हैं कि दोनों एक दूसरे के साथ रहने का फिर से मन बना चुके हैं।
एनिस्टन के 50वें जन्मदिन की पार्टी में भी पिट शामिल हुए थे। जिसके बाद से ही ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अभिनेत्री के लिए उनका प्यार फिर जाग उठा है। बता दें पिट ने साल 2000 में एनिस्टन से शादी की थी और 2005 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद पिट ने एंजेलिना जोली से शादी कर ली और फिर तलाक भी ले लिया।