{"_id":"a431d0bb796ed1c9d05b07171929b7e8","slug":"box-office-collection-of-the-amazing-spiderman","type":"story","status":"publish","title_hn":" 'स्पाइडर मैन' के सामने फुस्स हुईं हिंदी फिल्में","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'स्पाइडर मैन' के सामने फुस्स हुईं हिंदी फिल्में
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
Updated Mon, 05 May 2014 02:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर मैन ने कमाई के मामले में बाकी हिंदी फिल्मों को फुस्स कर दिया है। जानिए कितने कमाए स्पाइडर मैन ने।
विज्ञापन
पिछले शुक्रवार हॉलीवुड फिल्म द अमेजिंग स्पाइडरमैन के साथ बॉलीवुड की तीन फिल्में रिलीज हुईं थीं। कमाई के मामले में स्पाइडरमैन ने इन फिल्मों को बहुत पीछे छोड़ दिया है।
स्पाइडर मैन शुक्रवार को न रिलीज होकर गुरुवार को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ 50 लाख रूपए की अच्छी ओपनिंग की।
रिलीज के दूसरे दिन शुक्रवार को इस फिल्म ने करीब 6 करोड़ 50 लाख कमाए। इस तरह शुरुआती दो दिनों में ही इस फिल्म ने 14 करोड़ कमा लिए।
शनिवार को इस फिल्म ने 8 करोड़ का कारोबार किया है। रविवार को अब तक मिले आंकडों के अनुसार इस फिल्म ने करीब 10 करोड़ का बिजनेस किया।
इस तरह वीकेंड कलेक्शन को देखते हुए द अमेजिन स्पाइडरमैन ने लगभग 32 करोड़ का कारोबार कर लिया है। उम्मीद है कि यह फिल्म इस सप्ताह के अंत तक 50 करोड़ तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन