{"_id":"59c63d064f1c1b2f688b5e14","slug":"bill-clintons-first-novel-the-president-is-missing-to-be-adapted-for-television","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की किताब 'द मिसिंग प्रेसिडेंट' पर बनेगी टीवी सीरीज","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की किताब 'द मिसिंग प्रेसिडेंट' पर बनेगी टीवी सीरीज
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
Updated Sat, 23 Sep 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट बिल क्लिंटन का लिखा नोवेल आने वाला है। इस नोवेल का नाम है 'द प्रेसिडेंट इज मिसिंग।' यूएस के पूर्व प्रेसिडेंट ने इसे लेखक जेम्स पैटर्सन के साथ मिलकर लिखा है। लेकिन मजेदार बात ये है कि नोवेल पर टीवी सीरीज भी बनने जा रही है। केबल नेटवर्क शो टाइम को इस नोवेल के टेलीविजन राइट्स मिले हैं।
विज्ञापन
पूर्व प्रेसिडेंट ने कहा, इस किताब को लिखने में खूब मजा आया। साथ ही सह लेखक की तारीफ करते हुए कहा कि जिम के साथ काम करने का ये अनुभव बेहद मजेदार रहा। मुझे बेसब्री से इंतजार है कि टीवी में ये शो शुरू हो। लेकिन इससे पहले इस नोवेल के पब्लिश होने के बाद लोगों की प्रतिक्रिया का भी मैं उतनी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। ये नोवेल 2018 में पब्लिश होगा। क्लिंटन ने आगे कहा कि इस नोवेल को पढ़कर आपको बेहद मजा आने वाला है।
विज्ञापन
ऐसा नहीं है कि यूएस के 42वें प्रेसिडेंट ने पहली बार कोई किताब लिखी हो। इससे पहले भी उन्होंने कई किताबें लिखीं हैं। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। लेकिन ये पहली बार हो रहा है कि प्रेसिडेंट के नोवेल पर टीवी सीरीज बनेगी।
विज्ञापन
क्लिंटन के बेहद फेमस नॉन फिक्शन नोवेल माई लाइफ, बैक टू वर्कः व्वाय वी नीड स्मार्ट गवर्नमेंट फॉर अ स्ट्रांग इकोनोमी, बिटवीन हो एंड हिस्ट्री, गिविंग ः हाउ ईच ऑफ अस कैन चेंज द वर्ल्ड और पुटिंग पिपल फर्स्टः हाउ वी कैन ऑल चेंज अमेरिका हैं।