{"_id":"5bc2eb4ebdec22174b2c1f14","slug":"beyonc-performaned-in-during-cancer-charity","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर पीड़ितों की मदद करने वालों के लिए बियोंसे ने दी खास परफॉर्मेंस, जीता सबका दिल","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
कैंसर पीड़ितों की मदद करने वालों के लिए बियोंसे ने दी खास परफॉर्मेंस, जीता सबका दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
अपनी खूबसूरत आवाज से लाखों-करोड़ों दिलों को जितने वाली मशूहर गायिका बियोंसे इन दिनों अपनी बेहद खास परफॉर्मेंस की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने कैंसर अनुसंधान के लिए धन जुटाने वाले चैरिटी आयोजन में अपनी परफॉर्मेंस दी है। गुरुवार रात को वार्नर-चैपल संगीत प्रकाशन के सीईओ जॉन प्लाट को पुरस्कार से सम्मानित करते के बाद उन्होंने लगातार 5 सुपरहिट गानों पर परफॉर्मे करके लास वेगास की रात को और भी ज्यादा रंगीन बनाया दिया। इस दौरान उन्होंने 2009 के जबरदस्त हिट 'हेलो' और 'एवा मारिया' समेत तीन बेहतरीन गानों से आयोजन में मौजूद दर्शकों के दिलों को जीत लिया।
पति जे जेड के साथ मंच साझा कर बियोंसे ने इस आयोजन को और भी ज्यादा खास बना दिया। इस दौरान जे-जेड ने जॉन प्लाट को स्पिरिट ऑफ लाइफ अवॉर्ड से सम्मानित किया। उन्होंने जॉन प्लाट को यह सम्मान कैंसर पीड़ितों के लिए 6 मीलियन डॉलर चंदा इकट्टा करने पर दिया है। आपको बता दें कि जॉन प्लाट अमेरिका के जाने-माने संगीत कार्यकारी हैं। इस खास आयोजन में बियोंसे की दोस्त केली रोलैंड, फैरेल विलियम्स और विज खलीफा जैसे सितारे भी नजर आ रहे थे।