फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Ben Kingsley Wonder Man web series Trevor Slattery role Disney Plus

Ben Kingsley: 'वंडर मैन' वेब सीरीज में नजर आएंगे बेन किंग्सले, निभाएंगे ये दमदार किरदार

Wed, 31 Aug 2022 01:35 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 31 Aug 2022 01:35 AM IST
सार

किंग्सले ने पहली बार 'आयरन मैन 3' में स्लैटरी की भूमिका निभाई थी। उस फिल्म में स्लैटरी को एक आतंकवादी द मैंडरिन के रूप में चित्रित करने के लिए काम पर रखा गया था, लेकिन उसकी असली पहचान अंत में सामने आ जाती है और उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। 

विज्ञापन
Ben Kingsley Wonder Man web series Trevor Slattery role Disney Plus
बेन किंग्सले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शांग-ची एंड द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस के बाद अब हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता बेन किंग्सले डिज्नी प्लस की आगामी वेब सीरीज वंडर मैन में ट्रेवर स्लैटरी की भूमिका निभाने में एक बार फिर से नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

इस शो से जुड़ी जानकारी सबसे पहले जून में सामने आई थी। यह वेब सीरीज मार्वल के कैरेक्टर साइमन विलियम्स उर्फ वंडर मैन पर केंद्रित होगी। बता दें कि कॉमिक्स में विलियम्स एक धनी उद्योगपति का बेटा है, जिसकी कंपनी टोनी स्टार्क के स्टार्क इंडस्ट्रीज से प्रतिस्पर्धा के कारण मुश्किल दौर से गुजर रही होती है। विलियम्स तब खलनायक बैरन जेमो से एक प्रस्ताव स्वीकार करता है जो उसे सुपर पावर प्रदान करता है। कई बार एवेंजर्स से लड़ने के बाद, वंडर मैन आखिर में उनके रैंक में शामिल हो जाता है।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार स्लैटरी के रूप बेन किंग्सले इस सीरीज में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। इस सीरीज में उनका किरदार कितना बड़ा होगा और वह कितने एपिसोड में नजर आएंगे फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।गौरतलब है  कि किंग्सले ने पहली बार 'आयरन मैन 3' में स्लैटरी की भूमिका निभाई थी। उस फिल्म में, स्लैटरी को एक आतंकवादी द मैंडरिन के रूप में चित्रित करने के लिए काम पर रखा गया था, लेकिन उसकी असली पहचान अंत में सामने आ जाती है और उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। इसके बाद वह शॉर्ट फिल्म 'ऑल हेल द किंग' इस भूमिका में नजर आए थे। हाल ही में, किंग्सले ने 'शांग-ची एंड द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स' में स्लैटरी की भूमिका निभाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed