{"_id":"5c35fbb8bdec2256a631358d","slug":"bafta-favorite-got-12-nominations-here-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाफ्टा में 'द फेवरेट' को 12 श्रेणियों में नामांकन, 10 फरवरी को होगा पुरस्कारों का ऐलान","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
बाफ्टा में 'द फेवरेट' को 12 श्रेणियों में नामांकन, 10 फरवरी को होगा पुरस्कारों का ऐलान
Wed, 09 Jan 2019 07:18 PM IST
shrilata biswas
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 09 Jan 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
BAFTA
- फोटो : file photo
इस साल ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार में ब्रिटिश रॉयल ड्रामा द फेवरेट को 12 श्रेणियों में नामांकित किया गया है। ब्रिटिश अकादमी फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स यानी बाफ्टा ने बुधवार को नामांकन की घोषणा की। निर्देशक योर्गस लेंथिमो की फिल्म को इस साल सभी मुख्य श्रेणियों में नामांकित किया गया है।
विज्ञापन
इन पुरस्कारों के लिए द फेवरेट की टक्कर, ग्रीन बुक, ब्लैकक्लेसमेन, रोमा और ए स्टार इज बॉर्न जैसी फिल्मों से होगी। गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनने वाली बोहेमियन रैपसोडी को भी सात नामांकन मिले हैं। इसके साथ ही रोमा और ए स्टार इज बॉर्न को भी सात नामांकन ही मिले हैं।
विज्ञापन
इसके बाद एडम मक्कैय की वाइस को 6 श्रेणियों में नामंकित किया गया है। ली, पावेल पव्लिकोव्स्की, योर्गस लेंथिमो, अल्फोंसो कुआरॉन और कूपर बाफ्टा में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक बनने की दौड़ में हैं। 10 फरवरी को लंदन के ‘रॉयर एल्बर्ट हॉल’ बाफ्टा आयोजन में किया जाएगा।
विज्ञापन