फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Avengers Endgame Trailer social media reaction Marvel Studios film

'अवेंजर्स: एंडगेम' के ट्रेलर से फैंस उत्साहित,सोशल मीडिया पर दी ये प्रतिक्रिया

Sat, 08 Dec 2018 03:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Dec 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
Avengers Endgame Trailer social media reaction Marvel Studios film
Avengers 4 - फोटो : social media
मार्वल स्टूडियो की बहुचर्चित फिल्म अवेंजर्स के चौथे सीक्वल का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। 7 दिसंबर को रिलीज हुए एवेंजर्स के चौथे सीक्वल का नाम अवेंजर्स: एंडगेम है। ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों को इतना पसंद आया है कि चंद मिनटों में यह वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। 
विज्ञापन


ट्रेलर में सीरीज के मुख्य किरदार कैप्टन अमेरिकन का किरदार करने वाले एक्टर क्रिस इवांस से लेकर थॉर तक, ट्रेलर में सभी किरदार एकदम अलग अंदज में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस रिएक्शन भी दे रहे हैं। 
विज्ञापन

 

Avengers Endgame Trailer social media reaction Marvel Studios film
Avengers - फोटो : social media
कुछ दर्शक अवेंजर्स: एंडगेम के ट्रेलर को देखकर दर्शक फिल्म में मौजूद सभी सुपरहीरो के लिए अपना भी अनुमान लगा रहे हैं।वहीं ट्रेलर को देखकर सभी किरदारों को डिप्रेस्ड बता रहे हैं, तो कुछ सोशल मीडिया पर अपने सवालों को लेकर कन्फ्यूज हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म के मुख्य किरदार कैप्टन अमेरिका और थॉर का लुक एकदम अलग है।

पिछली अवेंजर्स यानी अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर में कैप्टन अमेरिका के चेहरे पर दाढी और थॉर के बड़े-बड़े बाल थे,वहीं एवेंजर्स: एंडगेम में कैप्टन अमेरिका का बिना दाढ़ी वाला लुक है वहीं थॉर के बाल छोटे दिख रहे हैं। अवेंजर्स फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद इन दोनों के लुक पर भी सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं।

बता दें कि इस फिल्म को लेकर दर्शक इस बात के लिए भी उत्साहित हैं कि फिल्म का खलनायक थानोस को ये सारे सुपरहीरो कैसे खत्म करेंगे। 'अवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' में थानोस ने ज्यादातर सुपरहीरो को हराकर उनसे 'सोल स्टोन' हासिल कर लिया हैं। 

 

Avengers Endgame Trailer social media reaction Marvel Studios film
Avengers - फोटो : file photo
गौरतलब है कि 'अवेंजर्स 4' में इस बार जहां कैप्टेन अमेरिका का किरदार खत्म हो जाएगा तो वहीं दूसरी ओर फिल्म मार्वल स्टूडियो की पहली महिला सुपरहीरो कप्टैन मार्वल की एंट्री होगी। इसका अलावा 'अवेंजर्स 4' को लेकर ताजा खबर यह भी है कि इस फिल्म में टीवी शो '13 रीजन्स वाय' की एक्ट्रेस कैथरीन लैंगफोर्ड भी नजर आएंगी। कैथरीन ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। 

आपको बता दें कि अवेंजर्स सीरीज की शुरुआत साल 2012 में हुई थी। इस सीरीज को हॉलीवुड के मशहूर मार्वल स्टूडियो के बैनर तले बनाया गया है। इस फिल्म में मार्वल स्टूडियो के लगभग सभी सुपरहीरो नजर आ रहे हैं। एवेंजर्स का दूसरा सीक्वल साल 2015 और तीसरा 'अवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' इसी साल आया है। 'अवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर जहां धमाकेदार कमाई की हैं तो वहीं दूसरी ओर 'अवेंजर्स 4' के उत्साह को बढ़ा रख रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed