फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   avengers endgame promotion begin amar ujala only hindi media house invited

'एवेंजर्स: एंडगेम' की कास्ट से अमर उजाला की सीधी बात, मेकर्स ने खोले कई राज

Mon, 15 Apr 2019 11:28 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 15 Apr 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
avengers endgame promotion begin amar ujala only hindi media house invited
avengers endgame - फोटो : amar ujala

हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' के रिलीज से पहले मेकर्स इसका जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। भारत में इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। डायरेक्टर जो रुसो समेत फिल्म के दूसरे स्टारकास्ट इन दिनों एशियाई देशों के दौरे पर हैं। आज से फिल्म का प्रचार दक्षिण कोरिया के सियोल में शुरू किया गया है। खास बात ये है कि अमर उजाला एकमात्र हिंदी मीडिया हाउस है जिसे इस इवेंट को कवर करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन


avengers endgame promotion begin amar ujala only hindi media house invited
Avengers Endgame PC - फोटो : amar ujala

मीडिया से बात करते हुए प्रोड्यूसर-डायरेक्टर एंथनी रूसो ने कहा, 'एवेंजर्स एंडगेम 3 घंटे एक मिनट की फिल्म है। लोगों को फिल्म देखने आने से पहले कुछ खाना या पीना नहीं चाहिए ताकि ब्रेक के लिए बाहर जाते समय वो कुछ मिस ना करें। फिल्म में विलेन को जीतते देखना अच्छा नहीं लगता लेकिन कभी-कभी जिंदगी में भी बुरे लोग जीत जाते हैं। हमारी इस आखिरी फिल्म को देखने वाले दर्शकों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आई हैं। जिन्हें हमने बहुत गौर से जानने की कोशिश की।'

विज्ञापन
विज्ञापन

avengers endgame promotion begin amar ujala only hindi media house invited
Avengers Endgame PC - फोटो : amar ujala

फिल्ममेकर केविन फाइगी ने कहा, 'हमने इनफिनिटी वार और एंडगेम को एक साथ शूट किया था। इसके लिए हम पिछले दो साल से कड़ी मेहनत कर रहे हैं लेकिन लोगों को अपने आंसू पोंछने के लिए टिश्यू पेपर लेकर नहीं आना चाहिए। मार्वल स्टूडियो के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। हम एक परिवार की तरह हैं। हमारी अगली फिल्म टॉम होलैंड के साथ होगी।' 



 

विज्ञापन

त्रिन त्रिश ने कहा, 'पोस्टर में महिला सुपरहीरो को देखकर काफी अच्छा लगा। हमें फिल्मों में ज्यादा से ज्यादा महिला सुपरहीरो को दिखाना चाहिए।' बता दें कि ये प्रेस कॉन्फ्रेंस दो भागों में रखी गई। पहले भाग में डायरेक्टर-प्रोड्यूसर से बात की गई। वहीं दूसरे भाग में फिल्म की कास्ट रॉबार्ट डाउनी जूनियर, ब्री लार्सन, जेरेमी रनर मौजूद थीं।

'एवेंजर्स: एंडगेम' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 22वीं फिल्म है। जिसमें थानोस बाकी के सुपरहीरोज को चैंलेज देगा। 'एवेंजर्स: एंडगेम' में रॉबर्ट डॉनी जूनियर, क्रिस हेम्सवर्थ, क्रिस इवांस और स्कारलेट जोहान्सन जैसे कलाकार हैं। भारत में यह फिल्म 26 अप्रैल को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी।  

avengers endgame promotion begin amar ujala only hindi media house invited
Avengers Endgame PC - फोटो : amar ujala
जेरेमी रेनर ने कहा कि 'यह पहला मौका है जब मैं सियोल में हूं। मुझे यहां का खाना और जगह काफी पसंद है। एशिया में हमारा जोरदार तरीके से स्वागत किया गया है। मुझे गर्व है कि मैं इसका हिस्सा हूं।'
रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने इस मौके पर कहा कि 'जॉन फेवर और मैं 5 साल बाद यहां आए हैं। एवेंजर्स एंडगेम मैंने नहीं देखी है इस वजह से मैं यह अभी नहीं कह सकता कि फैंस को क्या सरप्राइज मिलेगा। जेरेमी के साथ काम करना शानदार रहा।'
ब्री लॉर्सन ने कहा कि 'थानोस को कैप्टन मार्वल से डरना चाहिए। कैप्टन मार्वल एक फीमेल सुपरहीरो की तलाश में है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed