Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Avatar Fire and Ash Day 16 Box Office Collection: James Cameron Hollywood Movie Earning

Avatar 3 Box Office: वीकएंड पर आया 'अवतार 3' की कमाई में उछाल, 'धुरंधर' और 'इक्कीस' के बीच कमाए इतने करोड़

Sat, 03 Jan 2026 10:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 03 Jan 2026 10:01 PM IST
सार

Avatar 3 Collection Day 16: भारतीय सिनेमाघरों में इन दिनों बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर' राज कर रही है। इसके साथ हॉलीवुड फिल्म 'अवतार 3' लगी हुई है। जानिए इसका प्रदर्शन कैसा है?

विज्ञापन
Avatar Fire and Ash Day 16 Box Office Collection: James Cameron Hollywood Movie Earning
अवतार 3 बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों थिएटर्स में बॉलीवुड फिल्में 'धुरंधर' और 'इक्कीस' लगी हुई हैं। इन हिंदी फिल्मों के बीच हॉलीवुड मूवी 'अवतार फायर एंड ऐश' भी भारतीय सिनेमाघरों में सजी है। शनिवार को इसकी रिलीज को 16 दिन पूरे हो चुके हैं। जानिए आज इसने कितना कलेक्शन किया है?

विज्ञापन
Trending Videos

Avatar Fire and Ash Day 16 Box Office Collection: James Cameron Hollywood Movie Earning
अवतार 3 - फोटो : X

बीते दो सप्ताह का कलेक्शन
फिल्म 'अवतार 3' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है। यह फिल्म अपनी रिलीज के तीसरे वीक में है। ओपनिंग वीक में इस फिल्म ने 109.5 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे सप्ताह में 50.7 करोड़ रुपये कमाए। कल शुक्रवार को 'अवतार 3' ने 3.4 करोड़ रुपये कमाए थे।

Avatar- Fire and Ash Movie Review: शानदार विजुअल्स, दमदार तकनीक लेकिन बेदम कहानी; लंबी और थकाने वाली है फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

Avatar Fire and Ash Day 16 Box Office Collection: James Cameron Hollywood Movie Earning
अवतार 3 - फोटो : X

16वें दिन का कलेक्शन
आज शनिवार को 16वें दिन इसकी कमाई में एक बार फिर मामूली बढ़त दर्ज हुई है। फिल्म ने आज 3.87 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर अभी तक 'अवतार 3' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 167.47 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। जेम्स फ्रांसिस कैमरून की फिल्म 'अवतार 3', 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन

Avatar Fire and Ash Day 16 Box Office Collection: James Cameron Hollywood Movie Earning
अवतार 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'धुरंधर' और 'इक्कीस' के आगे भी दिखाया दम
आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' शानदार कमाई कर रही है। इस फिल्म के दबदबे के बीच भी 'अवतार 3' ने भारतीय दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई है। वहीं, 01 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म 'इक्कीस' के आगे भी जैम्स कैमरून की फिल्म ने जलवा दिखाया है। 'इक्कीस' ने आज तीसरे दिन 4.07 करोड़ रुपये कमाए हैं।

Avatar Fire and Ash Day 16 Box Office Collection: James Cameron Hollywood Movie Earning
अवतार 3 - फोटो : सोशल मीडिया

'अवतार फायर एंड ऐश' के बारे में
'अवतार 3' में सैम वर्थिंगटन, जोई सल्डाना, सिगोरनी वीवर, स्टीफन लैंग, ऊना चैपलिन और केट विंसलेट ने अहम भूमिका निभाई है। 'अवतार: फायर एंड ऐश' का निर्देशन जेम्स कैमरून ने किया है। यह 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का सीक्वल है और 'अवतार' फिल्म फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed