{"_id":"63dcac58d1442755ae41bf43","slug":"avatar-3-james-cameron-producer-jon-landau-of-avatar-has-connection-of-charlie-chaplin-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Avatar 3: जेम्स कैमरून की अवतार 3 में दिखेगा चार्ली चैपलिन का कनेक्शन, जानें क्या होगी कहानी?","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Avatar 3: जेम्स कैमरून की अवतार 3 में दिखेगा चार्ली चैपलिन का कनेक्शन, जानें क्या होगी कहानी?
Fri, 03 Feb 2023 02:02 PM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Fri, 03 Feb 2023 02:02 PM IST
सार
अवतार के प्रोड्यूसर जॉन लैंडौ ने सीक्वल को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि अवतार 3 में नावी की नई रेस के बारे में दिखाया जाएगा, जिसके ज्यादा विरोधी होने की संभावना है।
विज्ञापन
Avatar
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फिल्म अवतार द वे ऑफ वॉटर बीते साल 16 दिसंबर को रिलीज हुई थी। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। अवतार बीते साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 2.13 बिलियन डॉलर की कमाई की थी। वहीं, हाल ही में फिल्म को लेकर बताया गया कि जेम्स कैमरून ने अवतार 3 और अवतार 4 की शूटिंग कर ली है। भविष्य में अवतार 5 भी बन सकती है। अब अवतार के प्रॉड्यूसर जॉन लैंडौ ने फिल्म को लेकर कुछ जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म के सीक्वल का चार्ली चैपलिन से कनेक्शन है।
विज्ञापन
चार्ली चैपलिन की पोती फिल्म में आएंगी नजर
दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अवतार के प्रोड्यूसर जॉन लैंडौ ने सीक्वल को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि अवतार 3 में नावी की नई रेस के बारे में दिखाया जाएगा, जिसके ज्यादा विरोधी होने की संभावना है। इसमें चार्ली चैपलिन की पोती ओना चैपलिन भी अहम भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन
Bigg Boss 16: ‘वीकएंड का वार’ में अर्चना पर फूटा करण जौहर का गुस्सा, खाने की बर्बादी करने पर लगाई क्लास
विज्ञापन
निर्माता ने किया खुलासा
साल 2018 में चैपलिन ने अवतार फ्रेंचाइजी की सराहना की थी। साथ ही, उन्होंने इसे ट्रोजन हॉर्स सिनेमा के रूप में बताया था। अवतार के निर्माता ने यह भी खुलासा किया कि फिल्म के पार्ट 4 में समय की बड़ी छलांग दिखाई देगी, वह आखिर में अवतार 5 की ओर ले जाएगा, जो कि धरती पर बना हुआ होगा। निर्माता ने आगे कहा कि हम लोगों की आंखें खोलने के लिए जाते हैं, नेतिरी की आंखें खोलते हैं, जो कि धरती पर मौजूद है।
Sidharth-Kiara: छह फरवरी को ही होगी कियारा-सिद्धार्थ की शादी? जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस ने कंफर्म कर दी तारीख