{"_id":"6a6c28ad6e28fdf160039757","slug":"arnold-schwarzenegger-marks-79th-birthday-with-fitness-challenge-says-i-do-not-want-any-gifts-2026-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'द टर्मिनेटर' फेम अर्नोल्ड श्वार्जनेगर ने जन्मदिन पर दिया ऑफर, कहा- फिटनेस के लिए नुकसान उठाने को तैयार हूं","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'द टर्मिनेटर' फेम अर्नोल्ड श्वार्जनेगर ने जन्मदिन पर दिया ऑफर, कहा- फिटनेस के लिए नुकसान उठाने को तैयार हूं
Fri, 31 Jul 2026 10:16 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 31 Jul 2026 10:16 AM IST
सार
Arnold Schwarzenegger: अर्नोल्ड श्वार्जनेगर ने अपने जन्मदिन पर फैंस से फिटनेस को लेकर अपील की है। उन्होंने यह भी कहा है अगर लोग फिट रहना चाहें, तो वह अपना नुकसान कराने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
अर्नोल्ड श्वार्जनेगर
- फोटो : इंस्टाग्राम@schwarzenegger
विस्तार
हॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अर्नोल्ड श्वार्जनेगर ने अपना 79वां जन्मदिन खास अंदाज में मनाया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि उन्हें तोहफे भेजने के बजाय अपनी फिटनेस बनाने पर ध्यान दें।
श्वार्जनेगर की पोस्ट में क्या है?
इस एक्टर और कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे वर्कआउट करते दिख रहे थे। साथ ही, उन्होंने अपने फिटनेस ऐप के नए यूजर्स के लिए एक खास ऑफर की घोषणा भी की।
विज्ञापन
श्वार्जनेगर की पोस्ट में क्या है?
इस एक्टर और कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे वर्कआउट करते दिख रहे थे। साथ ही, उन्होंने अपने फिटनेस ऐप के नए यूजर्स के लिए एक खास ऑफर की घोषणा भी की।
विज्ञापन
अर्नोल्ड श्वार्जनेगर
- फोटो : इंस्टाग्राम@schwarzenegger
कैप्शन में क्या है?
श्वार्जनेगर ने अपनी तस्वीरों के साथ लिखा, 'आज मैं 79 साल का हो गया हूं। मुझे कोई तोहफा नहीं चाहिए। इसके बजाय, मैं और मेरी टीम फिटनेस इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव लाने जा रहे हैं।' उन्होंने अपने क्लब में नए यूजर्स को ऑफर देते हुए लिखा 'नए यूजर्स 9 अगस्त तक सात दिन के फ्री ट्रायल के लिए साइन अप कर सकते हैं और फिर पहले साल के लिए 100 डॉलर का भुगतान कर सकते हैं।' उन्होंने आगे कहा कि जो यूजर्स चार फिटनेस प्रोग्राम पूरे करेंगे, उन्हें उनके 100 डॉलर वापस मिल जाएंगे।

नुकसान उठाने के लिए तैयार हूं
फिटनेस के प्रति अपने जीवन भर के जुनून के बारे में बात करते हुए श्वार्जनेगर ने लिखा, 'मैं छह दशकों से लोगों को ट्रेनिंग के लिए प्रेरित करने की कोशिश कर रहा हूं और आखिरकार मुझे कुछ ऐसा मिल गया है जो काम करता है। अगर मैं आप में से लाखों लोगों को पूरे साल ट्रेनिंग करवा सकूं, तो मैं नुकसान उठाने को भी तैयार हूं।'

View this post on Instagram
अर्नोल्ड श्वार्जनेगर का वर्कफ्रंट
अपनी फिटनेस पहलों के अलावा, श्वार्जनेगर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी सक्रिय हैं। वे अभी नेटफ्लिक्स की एक्शन-कॉमेडी सीरीज 'फुबा' में काम कर रहे हैं और 'द मैन विद द बैग' में सांता क्लॉज का किरदार निभाने वाले हैं, जो 2 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।