फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   arnold schwarzenegger film terminator terminator dark fate Tim Miller reveals

70 साल के अर्नाल्ड के करिश्मे पर फिदा हुआ सियोल, निर्देशक टिम मिलर ने खोले टर्मिनेटर डार्कफेट के राज

Mon, 21 Oct 2019 11:39 AM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, सियोल, दक्षिण कोरिया
अमर उजाला ब्यूरो, सियोल, दक्षिण कोरिया Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 21 Oct 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
arnold schwarzenegger film terminator terminator dark fate Tim Miller reveals
terminator - फोटो : Amar Ujala, Seoul
एक्शन सिनेमा में हर बार मील का एक नया पत्थर पार करने वाली फ्रेंचाइजी टर्मिनेटर सीरीज की नई फिल्म टर्मिनेटर डार्कफेट यहां दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में उम्र का उत्सव बनने में कामयाब रही। 70 साल के अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर और 63 साल की लिंडा हैमिल्टन ने जिस जोश के साथ एशिया प्रशांत क्षेत्र के देशों की प्रेस कांफ्रेस में मंच पर प्रवेश किया, उसे देखकर पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। फिल्म टर्मिनेटर 2 के दो दशक से भी ज्यादा समय बाद दोनों एक साथ परदे पर आ रहे हैं। अर्नाल्ड ने यहां कहा कि उम्र को बहुत ज्यादा तवज्जो नहीं देते हैं और अपने काम में लगे रहते हैं। ये उन्हें उम्र की तरफ ध्यान देने का मौका ही नहीं देता।
विज्ञापन


उम्र का उत्सव
फिल्म टर्मिनेटर जजमेंट डे के बाद की कहानी कहती फिल्म टर्मिनेटर डार्कफेट की प्रेस कांफ्रेंस में पूरा फोकस अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर और लिंडा हैमिल्टन पर ही रहा। इन बुजुर्ग कलाकारों के आभामंडल में फिल्म के तीन दूसरे दमदार सितारे गैब्रिएल लूना, मैकेंजी डेविस और नटालिया राइस की दमक भी कुछ देर के लिए फीकी पड़ गई। सबसे ज्यादा सवाल अर्नाल्ड से ही हुए और उन्होंने भी पूरे उत्साह के साथ हर सवाल का उत्तर दिया। अर्नाल्ड ने कहा कि उनके किरदार ने पिछली फिल्म में वापस आने का वादा किया था और मेरी ही तरह ये भी अपने वादे पर खरा उतरा।
विज्ञापन

arnold schwarzenegger film terminator terminator dark fate Tim Miller reveals
terminator - फोटो : Amar Ujala, Seoul
काम करते रहो तो उम्र पर ध्यान नहीं जाता
अपनी उम्र के बारे में पूछे गए एक सवाल पर अर्नाल्ड ने कहा कि वह इसकी तरफ ज्यादा ध्यान नहीं देते। उनका फलसफा है काम करते रहना। जिम में वर्कआउट भी वह नियमित करते हैं। उनका कहना रहा कि अगर इंसान अपने काम में व्यस्त रहता है तो उम्र उस पर कभी असर नहीं कर सकती। टर्मिनेटर डार्कफेट में दिखाए गए एक्शन सीन्स के बारे में अर्नाल्ड ने कहा कि ये निर्देशक टिम मिलर की कल्पना का कमाल है और उन्हें खुशी है कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनकर अपने प्रशंसकों के बीच फिर से आ रहे हैं।

लिंडा ने साझा की अर्नाल्ड की यादें
63 साल की लिंडा हैमिल्टन इस फिल्म में प्रमुख भूमिका निभा रही है। उनका किरदार सारा कॉनर इस फिल्म में भी नई पीढ़ी के टर्मिनेटर से सीधा मुकाबला करता है। अर्नाल्ड के साथ वापसी पर उन्होंने कहा कि उनके गवर्नर बन जाने के बाद दोनों के बीच बातचीत ज्यादा नहीं रही लेकिन हमारा रिश्ता ऐसा रहा है कि बरसों के बाद जब दोनों फिर से मिले तो यूं लगा कि दोनों उसी मुहाने से आगे बढ़ रहे हैं जहां दोनों ने एक साथ पिछली बार काम किया।

arnold schwarzenegger film terminator terminator dark fate Tim Miller reveals
terminator - फोटो : Amar Ujala, Seoul
ऐसे हुआ बाकी कलाकारों का चयन
निर्देशक टिम मिलर ने इस मौके पर लिंडा हैमिल्टन के अलावा फिल्म की दूसरी दो हीरोइनों के बारे में भी दिलचस्प जानकारियां दीं। फिल्म में दानी रामोस का किरदार कर रहीं नटालिया राइस के ऑडीशन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि जब उन्हें फिल्म में उनके भाई के किरदार के साथ वाला सीन सुनाया गया तो उनके आंसू निकल पड़े। तभी लग गया था कि इस किरदार के लिए नटालिया ही सबसे सही रहेंगी। 

गैब्रिएल ने दिया किस्मत को क्रेडिट
टिम ने ये भी राज खोला कि नटालिया को देखकर सबसे पहले लिंडा ने ही उन्हें इस किरदार के लिए ओके किया था। मैकैंजी डेविस के चयन के बारे में भी टिम ने विस्तार से बताया। सबसे दिलचस्प वाकया फिल्म में विलेन बने गैब्रिएल लूना को लकर उन्होंने साझा किया। टिम ने कहा कि फिल्म की कहानी जब शुरूआती दौर में थी टर्मिनेट डार्क फेट के विलेन का नाम गैब्रिएल ही रखा गया था। इस पर अभिनेता गैब्रिएल लुना ने इसे अपनी किस्मत का साथ बताया। फिल्म टर्मिनेटर डार्कफेट की एक खास स्क्रीनिंग भी एशिया प्रशांत क्षेत्र के देशों से आए पत्रकारों के लिए रविवार की रात रखी गई।
 

सलमान खान के बॉडीगार्ड बनने से पहले ये काम करते थे शेरा, जानें सोहेल खान ने इन्हें क्यों चुना


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed