फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Arnold Schwarzenegger film Terminator Dark Fate premiere cancelled due to California Fire

कैलिफॉर्निया की भीषण आग की वजह से रद्द हुआ टर्मिनेटर डार्क फेट का प्रीमियर

Wed, 30 Oct 2019 08:15 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 30 Oct 2019 08:15 AM IST
विज्ञापन
Arnold Schwarzenegger film Terminator Dark Fate premiere cancelled due to California Fire
Terminator Dark Fate - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

मशहूर हॉलीवुड कलाकार अर्नाल्ड श्वार्जनेगर की आने वाली फिल्म टर्मिनेटर डार्क फेट का लॉस ऐंजलिस में प्रीमियर रद्द कर दिया गया है। इसके पीछे की वजह अमेरिका के कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग है। यह आग लॉस ऐंजलिस शहर तक पहुंच गई है। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती जा रही है। जिसे देखते हुए बड़ी आपदा घोषित की गई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि अर्नाल्ड श्वार्जनेगर की फिल्म टर्मिनेटर डार्क फेट हॉलीवुड में टीसीएल चाइनिज थियेटर में होना था, लेकिन आग के चलते फिल्म की प्रोड्यूसर कंपनी पैरामाउंट पिक्चर्स और स्काईडांस ने टर्मिनेटर डार्क फेट का प्रीमियर रद्द कर दिया। टर्मिनेटर डार्क फेट भारत में एक नवंबर को अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है।
विज्ञापन


ये फिल्म ऑस्कर विजेता फिल्ममेकर जेम्स कैमरॉन और फिल्म की ओरिजनल फ्रेंचाइजी के सितारों अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर और लिंडा हैमिल्टन का 28 साल बाद फिर से हो रहा संगम भी है। फिल्म टर्मिनेट डार्कफेट की कहानी वहां से शुरू होगी जहां इस जोड़ी ने कहानी को टर्मिनेटर जजमेंट डे में छोड़ा था। इस फिल्म के निर्देशक टिम मिलर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात करें आग आग की तो इस आग की वजह से कई बड़ी और फिल्मी हस्तियों को अपना घर खाली करके जान बचाकर भागना पड़ा है। गेटी फायर की वजह से मशहूर अर्नाल्ड श्वार्जनेगर, ऐक्टर कार्ल ग्रेग, जानेमाने बॉस्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स जैसे वीआईपीज को अपने लॉस ऐंजलिस स्थित घरों को खाली करना पड़ा। आग में लॉस ऐंजलिस में स्थित कई हस्तियों की बड़ी कोठियां भी जलकर खाक हो गई हैं। इनमें से ज्यादतर घर जाने-माने फिल्मी सितारे हैं।

कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस बीच जंगलों में लगी आग के कारण यहां रहने वाले लाखों लोगों को बिजली गुल का सामना करना पड़ रहा है। तेज हवाओं के कारण फैलती आग को देखते हुए बिजली विभाग ने एहतियात के तौर पर प्रभावित इलाकों के साथ-साथ आस-पास के इलाकों में भी बिजली की आपूर्ति बंद कर दी है। 


पैसिफिक गैस एंड इलेक्ट्रिक (पीजीएंडई) ने कहा है कि ऐतिहासिक तौर पर हवा के पूर्वानुमान के कारण 36 काउंटी में बिजली की आपूर्ति रोकनी पड़ सकती है। पूर्वानुमान में कहा गया है कि यह प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा सकती है और इससे दूसरे जगहों पर आग लग सकती है। पीजीएंडई ने बताया कि मंगलवार को तेज हवाओं की वजह से आग फैलने की आशंकाओं के बीच छह लाख से ज्यादा घरों की बिजली काट दी गई। 


पढ़ें: अर्नाल्ड की इन 10 फिल्मों ने दुनिया भर में मचाया तहलका, टर्मिनेटर मेगास्टार का ये है असली अंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed