{"_id":"600d8fe18ebc3e31ca3eb3a2","slug":"armie-hammer-gets-a-warning-by-cops-after-uploading-an-obscene-video-of-miss-cayman","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेता आर्मी हैमर ने शेयर किया 'हिंसक' वीडियो, पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
अभिनेता आर्मी हैमर ने शेयर किया 'हिंसक' वीडियो, पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ा
Sun, 24 Jan 2021 08:50 PM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 24 Jan 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
आर्मी हैमर
- फोटो : फाइल
फिल्म 'कॉल मी बाय योर नेम' के अभिनेता आर्मी हैमर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक ऐसा वीडियो साझा कर दिया जिसने उन्हें मुसीबत में डाल दिया।
विज्ञापन
दरअसल आर्मी हैमर में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक हिंसक वीडियो शेयर किया था। ये वीडियो किसी होटल का था जिसमें महिला को अश्लील तरीके से पीटा गया था। महिला को 'मिस केमैन' के रूप में संदर्भित किया गया था। ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।
विज्ञापन
जब इस बात की जानकारी पुलिस को मिली तो आर्मी हैमर के खिलाफ एक्शन लिया गया। मिस केमैन आइलैंड्स यूनिवर्स कमेटी की तरफ से की गई शिकायत के बाद पुलिस ने हैमर को गिरफ्तार तो नहीं किया लेकिन उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। हालांकि बाद में हैमर ने इसके लिए माफी भी मांग ली।
विज्ञापन
बीते दिनों आर्मी हैमर के कुछ मैसेज वायरल हो हुए जिसमें उन्होंने खुद को आदमखोर बताया था। हैमर के इन मैसेजेस में लिखा था- मैं एक आदमखोर इंसान हूं। मैं तुम्हें खाना चाहता हूं और मुझे तुम्हारा खून पीने की तमन्ना है।
इसके साथ ही वे अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को अपना गुलाम बनाने की बात कह रहे थे। इस मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि इस विवाद की वजह से आर्मी हैमर को एक फिल्म तक छोड़नी पड़ी थी।