फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Anurag Thakur Attends The Trailer Launch of Mujib the Making of a Nation biopic on Bangladesh founder at Cannes 2022

Cannes 2022: कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ ‘मुजीब’ का ट्रेलर लॉन्च, केंद्रीय मंत्री बोले- यह फिल्म बड़ी भूमिका निभाएगी

Fri, 20 May 2022 12:08 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 20 May 2022 12:08 AM IST
सार

भारत और बांग्लादेश द्वारा सह निर्मित यह फिल्म बांग्लादेश के राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर्रहमान की बायोपिक है। इस फिल्म का निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया है। बेनेगल ने एक वीडियो संदेश में कहा कि इस फिल्म के लिए काम करना एक अद्भुत यात्रा थी।

विज्ञापन
Anurag Thakur Attends The Trailer Launch of Mujib the Making of a Nation biopic on Bangladesh founder at Cannes 2022
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : ANI

विस्तार

साल के सबसे बड़े फिल्मी इवेंट कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत बीती 17 मई को चुकी है। इस बार फेस्टिवल भारत के लिए खास है, क्योंकि भारत को 'कंट्री ऑफ ऑनर' का दर्जा मिला है। गुरुवार को फिल्म फेस्टिवल में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर 'मुजीब: द मेकिंग ऑफ ए नेशन' के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे और कहा कि यह फिल्म बड़ी भूमिका निभाएगी। भारत और बांग्लादेश द्वारा सह निर्मित यह फिल्म बांग्लादेश के राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर्रहमान की बायोपिक है।  

विज्ञापन

मैत्रीपूर्ण संबंधों को दर्शाती है फिल्म
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'मुजीब' दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को दर्शाती है। इसके साथ ही यह उदाहरण स्थापित करती है कि कैसे दो राष्ट्र एक साथ विकसित हो सकते हैं। बंगाली भाषा बहुत मधुर है, यह हमें भी जोड़ती है। यह फिल्म बड़ी भूमिका निभाएगी। ठाकुर ने कहा कि बंगबंधु पर फिल्म के सह-निर्माण का विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना ने रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Anurag Thakur Attends The Trailer Launch of Mujib the Making of a Nation biopic on Bangladesh founder at Cannes 2022
निर्देशक श्याम बेनेगल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

श्याम बेनेगल ने किया निर्देशन
भारत और बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर शूट की गई इस फिल्म का निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया है। श्याम बेनेगल ने एक वीडियो संदेश में कहा कि इस फिल्म के लिए काम करना बिल्कुल अद्भुत यात्रा थी क्योंकि मुझे दोनों देशों के कलाकारों और तकनीशियनों के साथ काम करने का मौका मिला।

विज्ञापन

दो साल तक चली शूटिंग
बता दें कि फिल्म की शूटिंग बीते दो सालों से चल रही थी और प्रोडक्शन का काम बीते साल दिसंबर में ही पूरा हुआ था। अरिफिन शुवू फिल्म में मुजीब का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, फजलुर रहमान बाबू, चंचल चौधरी, नुसरत इमरोज तिशा और नुसरत फारिया भी फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल के पिता शाम कौशल ने एक्शन निर्देशक का काम किया है। वहीं, कहानी अतुल तिवारी और शमा जैदी ने लिखी है। इस फिल्म में ज्यादातर तकनीशियन भी भारत के ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed