फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Antman and the Wasp Quantumania box office day 3 collection marvel paul rudd jonathan majors douglas film

Ant-Man Box Office: 'एंट मैन एंड द वास्प- क्वांटोमेनिया' को बॉक्स ऑफिस पर लगा झटका, तीसरे दिन इतना रहा कलेक्शन

Sun, 19 Feb 2023 09:10 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 19 Feb 2023 09:10 PM IST
सार

पहले दिन जिस तरह से 'एंट मैन 3' ने धमाकेदार ओपनिंग ली थी, वह चाल अब धीमी होती हुई दिखाई दे रही है। आज फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पस्त हो गई। 

विज्ञापन
Antman and the Wasp Quantumania box office day 3 collection marvel paul rudd jonathan majors douglas film
एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटोमेनिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटोमेनिया' बीते शुक्रवार 17 फरवरी को रिलीज हुई थी। इस प्रोडक्शन हाउस की 31वीं फिल्म का दर्शकों के बीच रिलीज से पहले ही बहुत क्रेज देखने को मिल रहा था। 'एंट मैन 3' के साथ बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' भी रिलीज हुई थी। 'एंट मैन 3' पहले दिन से ही 'शहजादा' को धूल चटा रही है। जहां पहले दिन 'एंट मैन' ने शानदार ओपनिंग की थी, वहीं अब फिल्म के तीसरे दिन के भी आंकड़े सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर आज फिल्म ने कितने करोड़ कमाए हैं।

विज्ञापन

 

Antman and the Wasp Quantumania box office day 3 collection marvel paul rudd jonathan majors douglas film
एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटोमेनिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले दिन जिस तरह से 'एंट मैन 3' ने धमाकेदार ओपनिंग ली थी, वह चाल अब धीमी होती हुई दिखाई दे रही है। आज फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पस्त हो गई। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने भारत में तीसरे दिन सभी भाषाओं में महज आठ करोड़ रुपये का बिजनेस किया। बीते दिन फिल्म ने 10 करोड़ की कमाई की थी। यह फिल्म के लिए किसी झटके से कम नहीं है। वीकेंड होते हुए भी फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई।
Boman Irani: बोमन ईरानी के बेटे कायोज करने जा रहे बॉलीवुड में डेब्यू, एक्टर ने लिखा दिल छू लेने वाला नोट

विज्ञापन
विज्ञापन

Antman and the Wasp Quantumania box office day 3 collection marvel paul rudd jonathan majors douglas film
एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटोमेनिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले दिन 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटोमेनिया' ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर नौ करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में एक करोड़ का इजाफा हुआ था, लेकिन आज फिल्म की कमाई में दो करोड़ रुपये की गिरावट आ गई। कुल मिलाकर 'एंट मैन 3' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
Sonu Sood: सोनू सूद के नाम पर बनाई गई भारत की सबसे बड़ी थाली, 20 लोग एकसाथ खा सकते हैं खाना

विज्ञापन

Antman and the Wasp Quantumania box office day 3 collection marvel paul rudd jonathan majors douglas film
एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटोमेनिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटोमेनिया' को पीटन रीड ने निर्देशित किया है, जिसमें अभिनेता पॉल रुड और इवांगेलिन लिली ने मुख्य भूमिका निभाई है। साल 2015 में एंट मैन सीरीज की पहली फिल्म आई थी। इसके बाद साल 2018 में दूसरी सीरीज 'एंट मैन एंड द वास्प' आई। दोनों ही सीरीज को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।
Bhojpuri Holi Song: खेसारी लाल के गाने ने आते ही इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा, कुछ देर में मिले इतने ज्यादा व्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed