फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Boman Irani Son Ready For Directorial Debut Actor Pens Emotional Note on Social Media

Boman Irani: बोमन ईरानी के बेटे कायोज करने जा रहे बॉलीवुड में डेब्यू, एक्टर ने लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Sun, 19 Feb 2023 06:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 19 Feb 2023 06:02 PM IST
सार

बोमन जल्द ही राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में नजर आने वाले हैं। फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल प्ले कर रहे हैं। बता देंं कि बोमन को आखिरी बार ऊंचाई में देखा गया था।

विज्ञापन
Boman Irani Son Ready For Directorial Debut Actor Pens Emotional Note on Social Media
बोमन ईरानी, कायोज ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बोमन ईरान को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का मंझा हुआ कलाकार माना जाता है। अब तक उन्होंने कई फिल्मों में यादगार किरदार निभाए हैं। अब बोमन की तरह ही उनके बेटे कायोज ईरानी भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। हालांकि, पिता की तरह वह एक्टिंग में नहीं बल्कि पर्दे के पीछे अपनी पारी की शुरुआत करने वाले हैं। वह जल्द ही एक फीचर फिल्म का निर्देशन करते नजर आएंगे। उनके डेब्यू से बोमन काफी खुश हैं।

विज्ञापन

Sonu Sood: सोनू सूद के नाम पर बनाई गई भारत की सबसे बड़ी थाली, 20 लोग एकसाथ खा सकते हैं खाना

विज्ञापन

Boman Irani Son Ready For Directorial Debut Actor Pens Emotional Note on Social Media
बोमन ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
बोमन ने लिखा इमोशनल नोट 

सोशल मीडिया पर उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए अपने बेटे के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है। एक्टर ने लिखा, "हमारा बेटा कायो आज अपनी फीचर फिल्म के निर्देशन के लिए रवाना हो रहा है। ढेर सारा आशीर्वाद बेटा। हमें शूट के पहले दिन की तस्वीरें जरूर भेजना।" बमन के इस पोस्ट पर इंड्स्टी के उनके कई दोस्त ने भी प्रतिक्रिया दी है। फराह खान ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, ''ऑल द बेस्ट कायो।'' इसके अलावा विक्की कौशल ने कमेंट बॉक्स में हार्ट इमोजी बनाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। 
Bhojpuri Holi Song: खेसारी लाल के गाने ने आते ही इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा, कुछ देर में मिले इतने ज्यादा व्यूज

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Boman Irani (@boman_irani)

Boman Irani Son Ready For Directorial Debut Actor Pens Emotional Note on Social Media
अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
डंकी में आएंगे नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो बोमन जल्द ही राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में नजर आने वाले हैं। फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल प्ले कर रहे हैं। बता देंं कि बोमन को आखिरी बार ऊंचाई में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर मुख्य भूमिकाओं में थे। इसका निर्देशन मशहूर डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने किया था। दोस्ती पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का प्रदर्शन संतोषजनक था।
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन के दुबई वाले घर में फंसी काम करने वाली लड़की, रो-रोकर सुनाई आपबीती

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed