फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Animator Of Sponge Bob Square Pants Tuck Tucker Died at 59

'स्पॉन्ज बॉब स्क्वेयर पैंट्स' के एनिमेटर टक टकर का निधन, 59 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Mon, 28 Dec 2020 03:20 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 28 Dec 2020 03:20 PM IST
सार

  • 'स्पॉन्ज बॉब स्क्वेयर पैंट्स' के एनिमेटर टक टकर का निधन।
  • 59 साल की उम्र में ली अंतिम सांस।
  • 22 दिसंबर को हुआ था निधन, परिवार ने अब दी जानकारी।

विज्ञापन
Animator Of Sponge Bob Square Pants Tuck Tucker Died at 59
एनिमेटर टक टकर का निधन - फोटो : Twitter

विस्तार

'स्पॉन्ज बॉब स्क्वेयर पैंट्स' और 'हे आरनॉल्ड' के एनिमेटर रहे टक टकर का निधन हो गया। टक टकर का निधन 22 दिसंबर को 59 साल की उम्र में हुआ। जिसकी जानकारी उनके परिवार ने अपने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है। इस खबर से टक टकर के फैंस के बीच भी शोक का माहौल हे।

विज्ञापन


टक टकर के परिवार ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'भारी मन के साथ टकर परिवार आपको इस बात की सूचना देता है कि टक टकर का निधन हो गया है। पिता, पति बेटा भाई और  चाचा।' वहीं बैली टकर ने एक पोस्ट में लिखा, 'हमें पता है उन्हें हर उस व्यक्ति से प्यार मिला है जिससे वो कभी मिले थे। अगर आपके पास टक से जुड़ी कोई भी याद है तो उसे उनके टाइम लाइन पर शेयर कर सकते हैं। परिवार उसे जरूर पढ़ेगा और एप्रिशिएट करेगा।'
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Craig Bartlett (@craigbartlett)

विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि टकर का जन्म 20 अगस्त 1961 को विलियम ओसबोर्न टकर III के रूप में हुआ था। उन्होंने 1987 में फिल्म पिंचो और द एम्परर ऑफ द नाइट में एनीमेशन काम किया था। इसके बाद उन्होंने सबसे अधिक प्रतिष्ठित खिताबों जैसे 1989 के डिज्नी की द लिटिल मरमेड शामिल है।

टक टकर को टेलीविजन में स्पेस निक्कलऑडियन से मिला। टकर 1996 से 1999 तक हे आरनॉल्ड स्टोरी बोर्ड डायरेक्टर रहे। उन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि 'स्पॉन्ज बॉब स्क्वेयर पैंट्स' से ही मिली। पहले इसके कार्टून से इसके बाद 'स्पॉन्ज बॉब स्क्वेयर पैंट्स' एक एनिमेटेड फिल्म का भी निर्माण किया गया। टकर की मौत के बाद अब उनके साथी भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

पढ़ें: सिनेमाघर खुलते ही इरफान का नाम भुनाने की कोशिशें, रिलीज होने जा रही तीन साल पुरानी ये फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed