फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Animated production company Disney film Tangled predicted coronavirus social media flooded with reactions

आखिर क्यों कोरोना वायरस की वजह से डिज्नी की Tangled फिल्म की अब हो रही चर्चा? जानें पूरा मामला

Sun, 22 Mar 2020 10:00 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 22 Mar 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
Animated production company Disney film Tangled predicted coronavirus social media flooded with reactions
Disney film Tangled - फोटो : twitter

कोरोना वायरस का खतरा दुनिया पर मंडरा रहा है। कई देशो में तो इस वायरस की वजह से ऐसी भयावह स्थिति है जिसकी तस्वीरें दिल दहला देती हैं। हालांकि कोरोना वायरस का तोड़ निकालने के लिए वैज्ञानिक पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर इसकी एक नई थ्योरी निकली है। ट्विटर यूजर्स की मानें तो एनिमेटेड प्रोडक्शन कंपनी 'डिज्नी' को इसकी बहुत पहले से जानकारी थी। यहां तक कि डिज्नी ने अपनी फिल्म Tangled में इसका जिक्र भी किया था। 

विज्ञापन


दरअसल, फिल्म Tangled डिज्नी की एक राजकुमारी की कहानी है। यह राजकुमारी कोरोना राज्य की थी जिसे एक महिला ने अगवा करके टावर में 18 साल तक रखा था। खास बात है कि जिस टावर में राजकुमारी को कैद करके रखा था उस टावर का नाम क्वारंटीन था। फिल्म के इसी कोरोना राज्य और क्वारंटीन टावर से लोग वर्तमान समय की स्थिति को जोड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


फिल्म के मेकर्स की कहानी इस वक्त की स्थिति से कैसे मेल खाती है ये तो वही जानें लेकिन इतना जरूर है कि अब इस फिल्म की कहानी को लेकर यूजर्स सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक यूजर्स ने वीडियो पोस्ट करके लिखा- 'क्या आप लोगों को इस बात का अहसास है कि Rapunzel को कोरोना राज्य में क्वारंटीन में रखा गया था।'
 
एक अन्य यूजर्स ने फिल्म की राजकुमारी की तस्वीर साझा की। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा- 'अब कोरोना दुनिया भर में फैल गया है।'
 
आपको बता दें, कोरोना का प्रकोप भारत में भी बढ़ रहा है। स्कूल, कॉलेज और सिनेमाघर तो पहले ही एहतियात के तौर पर बंद कर दिए गए थे। इसके अलावा कई फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है और शूटिंग भी कैंसिल कर दी गई है। आम हो या खास हर किसी को घर में ही रहने की सलाह दी जा रही है। इस वायरस से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आदेश दिया है। पीएम मोदी की इस मुहिम में फिल्मी सितारे भी उनका साथ दे रहे हैं और लोगों से अपना ध्यान रखने की अपील कर रहे हैं।  

कोरोना पॉजिटिव पाए गए अमेरिकी टीवी होस्ट एंडी कोहेन, फैंस को दी घर पर रहने की सलाह


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed