{"_id":"5bdaf777bdec22696c1d1dfe","slug":"angelina-jolie-not-missing-brad-pitt-more","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेनिफर एनिस्टन के पति को डेट कर रही हैं एंजेलिना जॉली, ब्रैड पिट से तलाक लेकर खुश","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
जेनिफर एनिस्टन के पति को डेट कर रही हैं एंजेलिना जॉली, ब्रैड पिट से तलाक लेकर खुश
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Updated Thu, 01 Nov 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
एंजेलिना जोली
हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एंजेलिना जोली अपने पति ब्रैड पिट से अलग होने के बाद में काफी खुश हैं। वह अपने जीवन को और एंजॉय कर रही है। वह अपने रिश्ते टूटने के दर्द से अब बाहर निकल चुकी हैं। वहीं उनके पति ब्रैड ने अपनी शादी के टूटने पर दुख जताया था। उन्होंने कहा था कि वह छह बच्चों के पिता बने और अपने दुख से बाहर निकलने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि उनका सामाजिक जीवन अब सही है। वह अब अपने परिवार वालों और मित्रों से मिल रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं अब एंजेलिना जोली के बारे में एक चौंकाने वाली खबर सुनने में आ रही है। सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि, एंजेलिना जॉली अब जेनिफर एनिस्टन के पति जस्टिन थेरॉक्स को डेट कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों एक फिल्म के प्रोजेक्ट पर इन दिनों साथ काम कर रहे हैं। वहीं दोनों को न्यूयॉर्क की सड़कों पर रात में आते-जाते हुए भी देखा गया है।
विज्ञापन
वहीं इन दोनों के करीबियों का कहना है कि, दोनों एक–दूसरे के साथ जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं फिलहाल अच्छे दोस्त हैं। आपको बता दें कि हाल ही में हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टन और उनके पति जस्टिन थेरॉक्स ने दुनियाभर में अपने फैंस को जोर का झटका दिया था।
विज्ञापन
दोनों ने एक दूसरे से अलग होने की खबर की पुष्टि की है। जेनिफर और जस्टिन ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर इस बात की पुष्टि की। दोनों ने यह फैसला आपसी सहमति से लिया है। शादी खत्म करने के बाद भी दोनों ने दोस्त बने रहने का फैसला लिया है।