फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   angelina jolie film unbroken ban in japan

एंजेलिना जोली की फिल्म पर प्रतिबंध की मांग

Fri, 12 Dec 2014 08:11 AM IST
Updated Fri, 12 Dec 2014 08:11 AM IST
विज्ञापन
angelina jolie film unbroken ban in japan

एंजेलिना जोली की फिल्म पर प्रतिबंध की मांग की गई है। यह उनकी नई रिलीज होने वाली फिल्म अनब्रोकन है।

विज्ञापन


जापान के लोगों ने एक ऑनलाइन याचिका के माध्यम से अभिनेत्री-निर्देशक एंजेलिना जोली की आने वाली फिल्म 'अनब्रोकन' पर जापान के सिनेमाघरों में प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है।

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि फिल्म में जापानी सैनिकों को कैदियों के साथ बुरा बर्ताव करते हुए दिखाया गया है, जो गलत है।

फिल्म एक अमेरिकी ओलंपियन लुईस जैंपेरिनी की कहानी के बारे में हैं। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जिसने जापानी सेना द्वारा बंधक बनाए जाने से पहले एक विमान दुर्घटना के बाद प्रशांत महासागर में 47 दिन गुजारे थे और जापान में दो सालों तक एक श्रमिक के रूप में काम भी किया था।
विज्ञापन


वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, जापान में कुछ लोगों को फिल्म में दिखाए गए जापानी सैनिकों की छवि पर आपत्ति है। जिसके लिए उन्होंने 'चेंज डॉट ओआरजी' नाम से एक ऑनलाइन याचिका तैयार की है और जापान में 'अनब्रोकन' के वितरण पर रोक लगाए जाने का आग्रह किया है। इस ऑनलाइन याचिका को अब तक 8,000 लोगों का समर्थन भी मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed