{"_id":"5b6a6ac54f1c1bb8538b76e5","slug":"angelina-jolie-claimed-brad-pitt-paid-no-meaningful-child-support-since-separation","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्स हस्बेंड के खिलाफ फिर कोर्ट जाएंगी एंजेलिना, 6 बच्चों के गुजारे के लिए नहीं मिल रहे पैसे","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
एक्स हस्बेंड के खिलाफ फिर कोर्ट जाएंगी एंजेलिना, 6 बच्चों के गुजारे के लिए नहीं मिल रहे पैसे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 08 Aug 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से दूनिया भर में मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली लंबे समय से एक्स हस्बेंड और एक्टर ब्रैड पिट से तलाक को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। एंजेलिना जोली ने ब्रैड पिट पर आरोप लगाया है कि वह तलाक के बाद बच्चों के पालन-पोषण के लिए दिए जाना वाला गुजारा भत्ता भी नहीं दे रहे हैं। इसको लेकर एंजेलिना जोली ने कहा है कि वह कोर्ट में ब्रैड पिट के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएंगी।
अंग्रेजी वेबसाइट पीपल के अनुसार एंजेलिना जोली के मीडिया प्रवक्ता ने बताया कि लॉस एंजिलिस सुपीरियर कोर्ट में ब्रैड पिट के खिलाफ एंजेलिना जोली द्वारा आवेदन किया गया है कि ब्रैड पिट उनके बच्चों के मुनासिब गुजारा भत्ता दें। ताकि वह बच्चों को एक अच्छी जिंदगी दे सके।
वहीं एंजेलिना जोली के वकील ने भी कहा है कि उनसे अलग होने के बाद ब्रैड पिट एंजेलिना जोली को ठीक तौर पर गुजारा भत्ता नहीं दिया है। इसलिए हमने कोर्ट के द्वारा ब्रैड पिट से मुनासिब गुजारा भत्ता देने की मांग की है। वकील ने यह भी बताया कि पिछले एक साल से ब्रैड पिट को एंजेलिना नियमित तौर पर गुजारा भत्ता नहीं दे रहे हैं।सितंबर 2016 में एंजलिना जोली और ब्रैड पिट का तलाक हो गया था।आपको बता दें कि ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली के 6 बच्चें हैं। वहीं बात करें ब्रैड पिट की अपकमिंग फिल्म की तो वह इन दिनों हॉलीवुड फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' की शूटिंग में व्यस्त हैं।