{"_id":"680093aca5e735a82e0f17df","slug":"american-actor-michelle-trachtenberg-died-at-the-age-of-39-nyc-medical-examiner-report-say-reason-was-diabetes-2025-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Michelle Trachtenberg: कैसे हुआ था एक्ट्रेस मिशेल ट्रैचेनबर्ग का निधन, न्यूयॉर्क मेडिकल परीक्षक का बड़ा खुलासा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Michelle Trachtenberg: कैसे हुआ था एक्ट्रेस मिशेल ट्रैचेनबर्ग का निधन, न्यूयॉर्क मेडिकल परीक्षक का बड़ा खुलासा
Thu, 17 Apr 2025 11:08 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:08 AM IST
सार
Michelle Trachtenberg Death Result: अमेरिकन एक्ट्रेस मिशेल ट्रैचेनबर्ग का 39 साल की उम्र में निधन हो गया था, लेकिन उस समय उनकी मृत्यु का कारण सामने नहीं आया था। वहीं अब मिशेल की मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें उनकी मृत्यु का कारण सामने आया है, जो हर किसी को हैरान कर रहा है।
विज्ञापन
कैसे हुआ था अमेरिकन एक्ट्रेस मिशेल ट्रैचेनबर्ग का निधन
- फोटो : इंस्टाग्राम@michelletrachtenberg
विस्तार
मिशेल ट्रैचेनबर्ग ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी, जब उनकी मृत्यु हुई तो वह सिर्फ 39 साल की ही थीं। इतनी छोटी उम्र में मिशेल के निधन से उनके सभी चाहने वाले दुखी थे। वहीं अब जाकर उनकी मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें साफ हो पाया है कि उनकी मृत्यु का कारण क्या था। यह जांच न्यूयॉर्क सिटी के मेडिकल परीक्षक की ओर से आई है।
विज्ञापन
Trending Videos
कैसे हुआ था मिशेल का निधन
अभिनेत्री मिशेल ट्रेचटेनबर्ग के निधन के बाद से ही उनके चाहनेवाले जानना चाहते थे कि आखिर इतनी छोटी उम्र में अचानक से वह कैसे इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। वहीं अब जाकर न्यूयॉर्क सिटी के मेडिकल परीक्षक कार्यालय की एक रिपोर्ट सामने आई है। मेडिकल परीक्षक कार्यालय ने बुधवार को एक बयान में कहा है कि अभिनेत्री मिशेल ट्रेचटेनबर्ग की मृत्यु मधुमेह की जटिलताओं के कारण हुई थी।

कब हुआ था निधन
39 वर्षीय मिशेल, जो "गॉसिप गर्ल" और "बफी द वैम्पायर स्लेयर" जैसे शो के लिए जानी जाती थीं, फरवरी में मैनहट्टन के अपने अपार्टमेंट में बेहोशी की हालत में पाई गई थीं। शुरू में उनकी मृत्यु का कारण साफ नहीं हो पाया था, लेकिन प्रयोगशाला परीक्षणों के बाद इसे मधुमेह से जोड़ा गया। उनके परिवार ने शव परीक्षण का विरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया क्योंकि कोई आपराधिक कारण नहीं पाया गया था। मिशेल की मृत्यु पर सारा मिशेल गेलर, ब्लेक लाइवली जैसी कई हस्तियों ने शोक जताया था।
यह भी पढ़ें:
Peddi Update: राम चरण-जान्हवी की 'पेड्डी' की शूटिंग पर आया नया अपडेट, मौला अली रेलवे स्टेशन से जुड़ा है मामला..