फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Amazon pay to actress Liz Hurley after her dog was run over by their delivery driver

लिज़ हर्ले के कुत्ते का हुआ एक्सीडेंट, अमेजन को देना पड़ा 2 लाख रुपए का जुर्माना

Mon, 17 Sep 2018 10:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 17 Sep 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
Amazon pay to actress Liz Hurley after her dog was run over by their delivery driver
फिल्मों में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों दिलों को जीतने वाली हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा लिज़ हर्ले इन दिनों बेहद खास वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। अमेरिका की प्रसिद्ध ई कॉमर्स कंपनी अमेजन ने लिज़ हर्ले को 2000 पाउंड (करीब 2 लाख रुपए) का मुआवजा दिया है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें ने अमेजन को यह भुगतान लिज़ हर्ले के कुत्ते का एक्सीडेंट करने के चलते देना पड़ा है।
विज्ञापन


इस बात का खुलासा लिज़ हर्ले की बहन केटी हर्ले ने किया। केटी हर्ले के अनुसार अमेजन डिलीवरी ड्राइवर ने उनके कुत्ते पर कार चढ़ा दी। जिससे कुत्ते का पैर टूट गया और फेफड़े में गंभीर चोट आ गई। हालांकि पशु चिकित्सक ने कुत्ते की जान को बचा लिया है। वहीं लिज़ हर्ले ने अमेजन को सबक सिखाने के लिए मुआवजे की मांग कर डाली।
विज्ञापन


केटी हर्ले ने आगे बताया कि शुरू में कंपनी ने उन्हें मुआवजा देने से मना कर दिया। लेकिन लिज़ हर्ले ने कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी। इसके बाद अमेजन ने मुआवजा के तौर पर 2000 पाउंड का भुगतान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed