{"_id":"5b9f28ab867a557fe1121b91","slug":"amazon-pay-to-actress-liz-hurley-after-her-dog-was-run-over-by-their-delivery-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिज़ हर्ले के कुत्ते का हुआ एक्सीडेंट, अमेजन को देना पड़ा 2 लाख रुपए का जुर्माना","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
लिज़ हर्ले के कुत्ते का हुआ एक्सीडेंट, अमेजन को देना पड़ा 2 लाख रुपए का जुर्माना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मों में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों दिलों को जीतने वाली हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा लिज़ हर्ले इन दिनों बेहद खास वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। अमेरिका की प्रसिद्ध ई कॉमर्स कंपनी अमेजन ने लिज़ हर्ले को 2000 पाउंड (करीब 2 लाख रुपए) का मुआवजा दिया है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें ने अमेजन को यह भुगतान लिज़ हर्ले के कुत्ते का एक्सीडेंट करने के चलते देना पड़ा है।
इस बात का खुलासा लिज़ हर्ले की बहन केटी हर्ले ने किया। केटी हर्ले के अनुसार अमेजन डिलीवरी ड्राइवर ने उनके कुत्ते पर कार चढ़ा दी। जिससे कुत्ते का पैर टूट गया और फेफड़े में गंभीर चोट आ गई। हालांकि पशु चिकित्सक ने कुत्ते की जान को बचा लिया है। वहीं लिज़ हर्ले ने अमेजन को सबक सिखाने के लिए मुआवजे की मांग कर डाली।
केटी हर्ले ने आगे बताया कि शुरू में कंपनी ने उन्हें मुआवजा देने से मना कर दिया। लेकिन लिज़ हर्ले ने कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी। इसके बाद अमेजन ने मुआवजा के तौर पर 2000 पाउंड का भुगतान किया।