Ali Fazal-Vin Diesel: फ्यूरियस 7 के बाद फिर साथ दिखे विन डीजल-अली फजल, एक्टर ने वीडियो शेयर कर कही दिल की बात
इस मुलाकात के दौरान फ्यूरियस 7 के दोनों कलाकार काफी खुश नजर आए। फास्ट एक्स के मेगा प्रीमियर से अली ने एक वीडियो भी साझा किया है।
विस्तार
अली फजल ने हॉलीवुड में फ्यूरियस 7 से डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह विन डीजल के साथ नजर आए थे। इसके अलावा फिल्म में उन्होंने पश्चिम के कई बड़े एक्टर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था। हाल ही में अभिनेता एक बार फिर विन डीजल के साथ नजर आए। दरअसल, अली को फास्ट एक्स के वर्ल्ड प्रीमियर पर आने का न्यौता दिया गया था। इस बड़े इवेंट को रोम में आयोजित किया गया था, जहां दोनों ने एक दूसरे से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान फ्यूरियस 7 के दोनों कलाकार काफी खुश नजर आए। फास्ट एक्स के मेगा प्रीमियर से अली ने एक वीडियो भी साझा किया है। साथ ही, उन्होंने कैप्शन में विन डीजल की जमकर तारीफ भी की है। उन्होंने हॉलीवुड स्टार के लिए लिखा, ''विन डीजल। आप सबसे दयालु व्यक्ति हैं जिन्हें मैं जानता हूं और आप फास्ट फैम की आत्मा हैं। टीम का हिस्सा होने पर गर्व महसूस होता है।''
Ram Charan-Upasana: एग फ्रीज करवाने का फैसला बहुत पहले ही ले चुके थे राम चरण और उपासना, वजह का किया खुलासा
View this post on Instagram
बता दें कि अली बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी काफी स्क्रीय हैं। वह जल्द ही फिल्म कंधार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन रिक रोमन वॉ कर रहे हैं। 26 मई 2023 को यह फिल्म अमेरिका में रिलीज की जाएगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो अली अब तक कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फुकरे में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा खामोशियां में भी अपनी एक्टिंग से उन्होंने लोगों को काफी ज्यादा इंप्रेस किया था।
Bobby Deol: बॉबी देओल ने किया खुलासा बेटे आर्यमान और धरम बनेंगे एक्टर, ' लेकिन मैं नहीं चाहता कि वो...'