बॉलीवुड के लोकप्रिय एक्टर विक्की कौशल अपनी आगामी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के रिलीज डेट टलते ही इस फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी थी। हालांकि, तब फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया गया था। अब फिल्म ट्रेलर की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है।
Vicky-Sara: फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' से धमाल मचाने को तैयार विक्की-सारा! इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ से पहली बार विक्की कौशल और सारा अली काम स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं। जब फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा हुई थी, तो मेकर्स ने फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया था। फैंस द्वारा कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म का नाम ‘लुका छुपी 2’ होने वाला है, लेकिन अब विक्की कौशल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए फिल्म का नाम ‘जरा हटके जरा बचके’ बताया है।
हाल ही में, विक्की कौशल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें फिल्म से विक्की और सारा की कई सारी तस्वीरें देखी जा सकती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेता ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘रोमांटिक? या ड्रामेटिक? क्या लगता है आपको, कैसी होने वाली है हमारी कहानी?’ गौरतलब है कि यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर कल यानी 15 मई को रिलीज किया जाएगा।
View this post on Instagram
विक्की के सोशल मीडिया पर इस वीडियो के साझा करते ही फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘विक्की भाई की फिल्म सुपरहिट होने वाली है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘नई हिट जोड़ी स्क्रीन पर आने वाली है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘गाना तो बेहद कमाल का हो रहा है। पूरा ट्रैक कब आएगा।’
Ram Charan-Upasana: एग फ्रीज करवाने का फैसला बहुत पहले ही ले चुके थे राम चरण और उपासना, वजह का किया खुलासा
आपको बता दें कि विक्की और सारा की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ फिल्म दो जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। विक्की के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता मेघना गुलजार की फिल्म 'सैम बहादुर' में नजर आने वाले हैं। इसके बाद अभिनेता ‘पाइपलाइन’ में भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।
Bobby Deol: बॉबी देओल ने किया खुलासा बेटे आर्यमान और धरम बनेंगे एक्टर, ' लेकिन मैं नहीं चाहता कि वो...'