फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Al Pacino become father again at 83 welcomes baby with 29 year old girlfriend noor alfallah

Al Pacino: 83 साल की उम्र में अल पचीनो चौथी बार बने पिता, 29 साल की गर्लफ्रेंड ने दिया बच्चे को जन्म

Fri, 16 Jun 2023 10:20 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 16 Jun 2023 10:20 AM IST
सार

अकादमी पुरस्कार विजेता 83 वर्षीय अल पचीनो ने 29 वर्षीय प्रेमिका और फिल्म निर्माता नूर अल्फल्लाह ने बेटे को जन्म दिया है। कपल ने बच्चे का नाम रोमन पचिनो नाम रखा है।

विज्ञापन
Al Pacino become father again at 83 welcomes baby with 29 year old girlfriend noor alfallah
अल पचीनो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अकादमी पुरस्कार विजेता 83 वर्षीय अल पचीनो ने 29 वर्षीय प्रेमिका और फिल्म निर्माता नूर अल्फल्लाह ने बेटे को जन्म दिया है। कपल ने बच्चे का नाम रोमन पचिनो नाम रखा है। अल पचीनो  इस उम्र में पिता बनने पर काफी खुश और एक्साइटेड हैं। बता दें कि पचीनो का यह चौथा बच्चा है।

विज्ञापन


पचीनो के मई के अंत में इस बात कि पुष्टि की थी कि उनका चौथा बच्चा इस दुनिया में आने वाला है। उनकी प्रेमिका अल्फल्लाह के साथ उनका यह पहला बच्चा होगा। पचीनो को पूर्व में बेवर्ली डी एंजेलो से 22 वर्षीय जुड़वां एंटोन और ओलिविया बच्चे हुए। वहीं, उनकी 33 वर्षीय बेटी जूली मैरी है।
विज्ञापन


पचिनो और अल्फल्लाह अप्रैल 2022 से रिलेशनशिप में हैं। इस जोड़ी ने पहली बार रोमांस की अफवाहें तब उड़ाईं जब उन्हें साथ में डिनर करते हुए देखा गया था। अल्फल्लाह ने कैलिफोर्निया लॉस एंजिल्स विश्वविद्यालय में अपनी पढ़ाई जारी रखने से पहले दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के सिनेमैटिक स्कूल ऑफ आर्ट्स से स्नातक की उपाधि प्राप्त की, जहां उन्होंने फिल्म और टीवी निर्माण में मास्टर डिग्री प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्फल्लाह ने 2017 में उस समय सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने मिक जैगर के साथ डेटिंग शुरू की, जो उस समय 74 वर्ष के थे और वह 22 वर्ष की थीं। इससे पहले हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो ने अपने सातवें बच्चे का स्वागत किया था। रॉबर्ट डी नीरो ने दुनिया को चौंका दिया जब उन्होंने एक साक्षात्कार में घोषणा की कि उनका 'अभी-अभी बच्चा हुआ है।'

यह भी पढ़ें: मनीष पॉल की दिखी जबरदस्त अदाकारी, थोड़े से चूक गए सीरीज के निर्देशक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed