लॉकडाउनः अब मार्क वाह्ल्बर्ग ने निकली हुई तोंद के साथ साझा की तस्वीर, पत्नी ने दिया खास रिएक्शन
कोरोनावायरस की स्थिति देखते हुए सिर्फ भारत ही नहीं अन्य कई देशों में भी लॉकडाउन लगाया जा रहा है। ऐसे में आम जनता से लेकर सिलेब्रिटीज तक सभी घर में बंद हो गए हैं। हाल ही में मशहूर हॉलीवुड अभिनेता मार्क वाह्ल्बर्ग ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें उनकी तोंद निकली नजर आ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी अपने पैर पसार रहा है। जिससे बचने के लिए एक मात्र लॉकडाउन ही उपाय नजर आ रहा है। ऐसे में क्या आम, क्या खास सभी घर पर बैठने को मजबूर हो गए हैं। ऐसे में सेलेब्स का वजन भी बढ़ने लगा है। बीते दिनों हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ ने अपनी निकली हुई तोंद के साथ तस्वीर साझा की थी। हाल ही में मशहूर अभिनेता मार्क वाह्ल्बर्ग ने भी अपनी ऐसी ही तस्वीर साझा की है जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए हैं।
बता दें कि ये तस्वीर खुद मार्क वाह्ल्बर्ग ने साझा की है। हमेशा फिट रहने वाले मार्क का इस तस्वीर में वजन काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं उनकी तोंद भी निकल गई है। विल स्मिथ मे इसके साथ दिलचस्प कैप्शन भी लिखा है जिसपर उनकी पत्नी रिया का भी जबरदस्त रिएक्शन आया है।
मार्क ने तस्वीर के साथ-साथ कैप्शन में लिखा है, 'तीन हफ्तों के अंदर इतना बड़ा बदलाव।' उनकी पत्नी रिया ने लिखा, 'हमेशा की तरह हॉट और स्मार्ट लग रहे हो।' फैंस यह तस्वीर देख काफी हैरान रह गए हैं वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मार्क का यह बदला हुआ लुक उनकी आने वाली किसी फिल्म के लिए है लेकिन स्पष्ट तौर पर यह पता नहीं चल पाया है।
हाल ही में हमेशा फिट रहने वाले विल स्मिथ ने भी तस्वीर साझा की थी जिसमें उनकी तोंद निकली नजर आ रही है जिसके साथ उन्होंने दिलचस्प कैप्शन भी लिखा था। उन्होंने लिखा कि उनके शरीर का आकार बिगड़ गया है। विल स्मिथ अपनी साझा की गई तस्वीर में शॉर्ट्स के साथ जैकट पहने नजर आ रहे हैं। हालांकि उनके जैकेट की जिप खुली हुई है और इससे उनकी तोंद बाहर निकली नजर आ रही है।
View this post on Instagram