{"_id":"a1a4ae76-a5b5-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"after-gangnam-gentleman-video-also-superhit","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक 5 करोड़ ने देखा 'जेंटलमैन' के इस वीडियो को","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
अब तक 5 करोड़ ने देखा 'जेंटलमैन' के इस वीडियो को
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 15 Apr 2013 03:47 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के स्टार डांसर साई का नया वीडियो 'जेंटलमैन' भी सुपरहिट हो गया है। शनिवार को जारी हुए इस वीडियो को अब तक पांच करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। साई इसके पहले 'गंगनम स्टाईल' वीडियो की लोकप्रियता से चर्चाओं में आए थे।
विज्ञापन
'गंगनम स्टाइल’ की तरह यह वीडियो भी मजाक और शरारत से भरा हुआ है। डासंर कभी लड़की की कुर्सी खींच देते हैं तो कभी टीशर्ट।
इस गाने के वीडियो को अब तक पांच करोड़ तीस लाख लोगों ने देख लिया है।
मजेदार बात यह है कि इस वीडियो को अनलाइक भी लाइक जितने ही मिल रहे हैं। साई की हरकतें और उनके मजाक हर किसी को रास नहीं आ रहे हैं।
इसी वजह से इस वीडियो को एक लाख से भी ज़्यादा लोगों ने अनलाइक भी किया है।
पहले 24 घंटों में इस वीडियो को लगभग दो करोड़ हिट मिले जो कि एक रिकॉर्ड है।
इससे पहले ये रिकॉर्ड मई 2012 में आए कनाडा के जस्टिन बीबर के वीडियो ‘ब्वॉयफ्रैंड’ के नाम था जिसे यू ट्यूब पर एक दिन में 80 लाख हिट मिले थे।
देखें यह सुपरहिट वीडियो
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन