फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   After Earthquake in turkey actress birce akalay asks for help for her country from world shares update

Turkey Earthquake: तबाही देख कांप गईं तुर्किये की यह सबसे बड़ी एक्ट्रेस, भावुक पोस्ट के जरिए मदद की अपील की

Tue, 07 Feb 2023 09:16 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 07 Feb 2023 09:16 AM IST
सार

लगातार तेज तीव्रता के भूकंप आने के बाद तुर्किये का हाल बहुत बुरा है। जिस भी तरफ नजर उठाकर देखते हैं, उस तरफ बस तबाही और दर्द नजर आ रहा है। अपने देश के खरबा हालात देखते हुए जानी-मानी अभिनेत्री बिरसे अकाले ने दुनिया से मदद मांगी है।

विज्ञापन
After Earthquake in turkey actress birce akalay asks for help for her country from world shares update
बिरसे अकाले - फोटो : social media

विस्तार

तुर्किये (तर्की) के लिए बीता दिन बहुत ही मुश्किल रहा है। इतना ही नहीं कल तीन भयानक भूकंप से हुई तबाही के बाद तुर्किये और सीरिया का हर शख्स अपने देश में मचा तबाही का मंजर देख कांप उठा है। लगातार तेज तीव्रता के भूकंप आने के बाद दोनों ही देशों का हाल बहुत बुरा है। जिस भी तरफ नजर उठाकर देखते हैं, उस तरफ बस तबाही और दर्द नजर आ रहा है। बीता काफी समय तुर्किये में एक अजीब सी दहशत फैला गया है। ऐसे में इस तबाही और दहशत को देखते हुए तुर्की की मशहूर अभिनेत्री बिरसे अकाले ने एक इमोशनल पोस्ट साझा कर अपने देश के लिए मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

After Earthquake in turkey actress birce akalay asks for help for her country from world shares update
बिरसे अकाले - फोटो : social media

अभिनेत्री ने लगाई मदद की गुहार
टर्किश सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस बिरसे अकाले ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में बिरसे ने अपने देश का हाल पूरी दुनिया के सामने खोलकर रख दिया है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने दुनियाभर के लोगों से तुर्किये की मदद के लिए आगे आने की गुहार लगाई है। अभिनेत्री ने लिखा, 'हमें अलग-अलग सूत्रों से झटके लगने वाली खबरें मिल रही हैं। तबाही की जगह पर नौ घंटे बाद एक और उतना ही दहला देने वाला भूकंप फिर आया था। इसकी वजह से 2861 इमारतें ध्वस्त हो गई हैं। तीन एयरपोर्ट इस्तेमाल के लायक नहीं रहे हैं। उस क्षेत्र और उसके आसपास के गांवों में जमीनी रास्ते से पहुंचना मुश्किल है। इस नंबर के आगे बढ़ने की आशंका है। अभी अंधेरा होगा और बर्फबारी भी बढ़ेगी। हम समय से रेस लगा रहे हैं, हमारी ढूंढने और रेस्क्यू करने की कोशिशें काफी नहीं हैं।'  
Box Office Report: 'पठान' की बुलेट के निशाने पर 'बाहुबली 2', सोमवार को 'वारिसु' से आगे निकली 'थुनिवु'

विज्ञापन
विज्ञापन

After Earthquake in turkey actress birce akalay asks for help for her country from world shares update
बिरसे अकाले - फोटो : social media

तुर्किये में नहीं है बिजली....
इसी के साथ अभिनेत्री लिखती हैं, 'न बिजली है, न हम किसी से संपर्क कर पा रहे हैं, न नेचुरल गैस, न ही कोई किसी को ढूंढ पा रहा है और न ही बचा पा रहा है... हम अपने लोगों को बचा नहीं पा रहे हैं।' आपको बता दें, तुर्किये में सोमवार यानी 6 फरवरी को तीन भूकंप आए, जिन्होंने पूरे देश को दहला दिया है। पहला भूकंप सुबह-सुबह आया था, जिसकी तीव्रता 7.5 से 6.0 थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन भूकंपों की वजह से 2800 से ज्यादा इमारतें गिर गई हैं। इतना ही नहीं इनके नीचे हजारों लोग फंसे हैं, जिनमें से अभी कुछ हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया है। तुर्किये और सीरिया में कम से कम 4000 लोग मारे गए हैं और करीब 15000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by BirceAkalay (@birceakalay)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed