{"_id":"5ee2954f969412520058198e","slug":"after-daniel-radcliffe-emma-watson-supports-transgender","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेनियल रेडक्लिफ के बाद एमा वॉटसन ने किया ट्रांसजेडर्स का समर्थन, 'हैरी पॉटर' की लेखिका ने की थी विवादित टिप्पणी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
डेनियल रेडक्लिफ के बाद एमा वॉटसन ने किया ट्रांसजेडर्स का समर्थन, 'हैरी पॉटर' की लेखिका ने की थी विवादित टिप्पणी
Fri, 12 Jun 2020 02:05 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 12 Jun 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
एमा वॉटसन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैरी पॉटर सीरीज की मुख्य अभिनेत्री एमा वॉटसन ने गुरुवार को ट्रांसजेंडर्स और उनके अधिकारों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि अपनी पहचान के बारे में सवाल किए बिना ट्रांसजेंडर्स को जीने का अधिकार है।
विज्ञापन
एमा वॉटसन ने ट्वीट किया कि ट्रांसजेडर वो हैं जो कहते हैं कि उन्हें अपनी जिंदगी जीने का अधिकार है, बिना किसी सवाल का जवाब दिए।
Trans people are who they say they are and deserve to live their lives without being constantly questioned or told they aren’t who they say they are.
— Emma Watson (@EmmaWatson) June 10, 2020विज्ञापन
दरअसल 'हैरी पॉटर' की लेखिका जे. के रोलिंग ने पिछले दिनों एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि जिन लोगों को पीरियड होते हों। निश्चित ही उन लोगों का कोई नाम होता है। कोई मदद करे। बढ़िया सा तो कुछ नाम होता है वुंबेन, विम्पंड, वूमड? उनके इस ट्वीट पर काफी बवाल मचा था।
विज्ञापन
एमा वॉटसन से पहले हैरी पॉटर के अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ ने कहा था, द ट्रेवर प्रोजेक्ट के अनुसार, 78 प्रतिशत ट्रांसजेंडर और युवाओं को लैंगिक पहचान के कारण भेदभाव का सामना करना पड़ता है। हमें ट्रांसजेंडर का समर्थन करने के लिए बहुत कुछ करने की आवश्यकता है ताकि उन्हें उनकी पहचान मिल सके।
'दिज इज अस' राइटर जेस वॉटर्स का निधन, सोशल मीडिया पर साथी कलाकारों ने की श्रद्धांजलि अर्पित