फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   After 32 years Tom Cruise recreates motorbike scene with Jennifer Connelly for Top Gun film sequel

32 साल पहले के मोटरबाइक सीन को टॉम क्रूज ने फिर बनाया यादगार, देखते ही एक्ट्रेस ने किया KISS

Sat, 03 Nov 2018 01:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Nov 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
After 32 years Tom Cruise recreates motorbike scene with Jennifer Connelly for Top Gun film sequel
Tom Cruise - फोटो : twitter
हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज इन दिनों 'टॉप गन' फिल्म के सीक्वल में बिजी है। इस बीच टॉम क्रूज की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में टॉम क्रूज ने 32 साल पहले मोटरबाइक वाले सीन को दोबारा दोहराया है। इस सीन में उनके साथ जेनिफर कोनेली नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन


इस तस्वीर में टॉम क्रूज अपने नाम वाली जैकेट भी पहने हुए हैं। इस फिल्म में जेनिफर कोनेली टॉम क्रूज के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में पहले केली मैकगिल थीं जिन्होंने चार्ली का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन


सेट से वायरल हो रही तस्वीरों में जेनिफर टॉम क्रूज को किस करते हुए भी नजर आ रही हैं। 'टॉप गन' फिल्म साल 1986 में रिलीज हुई थी। उस वक्त टॉम क्रूज की उम्र महज 24 साल थी जबकि अब वह 56 साल के हैं। हालांकि मोटरबाइक की तस्वीरों में उनका स्टाइल वैसे का वैसा ही है जैसा कि 32 साल पहले नजर आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तस्वीर में टॉम कैप्टन की जैकेट में जंच रहे थे। वहीं जेनिफर कोनेली उनके साथ काफी अच्छी लग रही हैं। आपको बता दें, 'टॉप गन' फिल्म 1,028 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और जल्द ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया था। यहां तक कि यह फिल्म साल 1986 की हाइएस्ट ग्रोसर फिल्म भी थी। वहीं अब देखना होगा कि इस फिल्म का सीक्वल लोगों के दिलों में वही छाप छोड़ पाता है या फिर नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed