फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Actor Nick Cordero has died in Los Angeles after suffering medical complications Due To coronavirus

कोरोना वायरस के कारण हुई जटिलताओं से अभिनेता निक कॉर्डेरो की मौत, पैर की सर्जरी के बाद भी फैल गया था संक्रमण

Mon, 06 Jul 2020 09:14 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 06 Jul 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
Actor Nick Cordero has died in Los Angeles after suffering medical complications Due To coronavirus
निक कॉर्डेरो - फोटो : ट्विटर

कोरोना ने दुनियाभर में कोहराम मचा रखा है। कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले अमेरिका में है, वहीं दूसरे स्थान पर ब्राजील, तीसरे पर स्थान पर भारत है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार भारत में 6.9 लाख लोग इस महामारी से पीड़ित हैं। इस बीच टोनी अवॉर्ड के लिए नामित अभिनेता निक कॉर्डेरो की कोरोना वायरस से हुई जटिलताओं के कारण मृत्यु हो गई है। वह महज 41 वर्ष के थे।

विज्ञापन


वह पिछले 90 दिनों से लॉस एंजिल्स के एक अस्पताल में भर्ती थे। अभिनेता की पत्नी अमेंडा क्लूट्स ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस दुखद खबर की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- 'अब परमेश्वर के पास स्वर्ग में एक और स्वर्गदूत मौजूद है। मेरे प्यारे पति का आज सुबह निधन हो गया। वह अपने परिवार से बेहद प्यार करते थे, और अब उन्होंने हंसते मुस्कुराते इस दुनिया को छोड़ दिया है। मैं पीड़ा में हूं, मेरा दिल टूट गया है क्योंकि मैं उनके बिना हमारे जीवन की कल्पना नहीं कर सकती। निक में एक रोशनी थी। वह हर किसी का दोस्त था। उसे सुनना, मदद करना और बात करना पसंद था। वह एक अविश्वसनीय अभिनेता और संगीतकार थे। वह एक बेहतरीन पिता और पति थे।'
विज्ञापन


दरअसल कोरोना वायरस से जूझ रहे अभिनेता निक कॉर्डेरो का पिछले दिनों पैर भी काटा गया था। निक पिछले 30 मार्च से ही कोरोना वायरस से संक्रमित होने के चलते अस्पताल में भर्ती थे। एक्टर 'वेट्रेस' में अर्ल हंटरसन का किरदार निभाने के लिए काफी मशहूर रहे। इसके अलावा उन्हें थियेटर इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित अवॉर्ड टोनी के लिए भी नॉमिनेट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

God has another angel in heaven now. My darling husband passed away this morning. He was surrounded in love by his family, singing and praying as he gently left this earth. ⠀ I am in disbelief and hurting everywhere. My heart is broken as I cannot imagine our lives without him. Nick was such a bright light. He was everyone’s friend, loved to listen, help and especially talk. He was an incredible actor and musician. He loved his family and loved being a father and husband. Elvis and I will miss him in everything we do, everyday. ⠀ To Nicks extraordinary doctor, Dr. David Ng, you were my positive doctor! There are not many doctors like you. Kind, smart, compassionate, assertive and always eager to listen to my crazy ideas or call yet another doctor for me for a second opinion. You’re a diamond in the rough. ⠀ ⠀ I cannot begin to thank everyone enough for the outpour of love , support and help we’ve received these last 95 days. You have no idea how much you lifted my spirits at 3pm everyday as the world sang Nicks song, Live Your Life. We sang it to him today, holding his hands. As I sang the last line to him, “they’ll give you hell but don’t you light them kill your light not without a fight. Live your life,” I smiled because he definitely put up a fight. I will love you forever and always my sweet man. ❤️

A post shared by AK! ⭐️ (@amandakloots) on

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed