फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   actor Johnny Depp alleges his ex-wife physically assaulted him on her birthday

जन्मदिन पर 2 घंटे देरी से पहुंचने पर एक्टर की पत्नी ने किया ऐसा हाल, लेना पड़ा तलाक

Sun, 05 Aug 2018 02:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 05 Aug 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
actor Johnny Depp alleges his ex-wife physically assaulted him on her birthday
हॉलीवुड फिल्म 'पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन' में जैक स्पैरो के किरदार से दर्शकों दिलों को जीतने वाले एक्टर जॉनी डेप ने खुद के साथ हुए शारीरिक उत्पीड़न का खुलासा किया है। विदेशी वेबसाइट पीपल के अनुसार 55 साल के जॉनी डेप ने बताया है कि जब वह अपनी एक्स वाइफ ऐम्बर हर्ड के साथ रिश्ते में थे तो उनकी पत्नी ने उनका शारीरिक उत्पीड़न किया था। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि जॉनी डेप ने ऐम्बर को तलाक दे दिया है। इस दौरान उन्होंने कोर्ट को अपनी शिकायत के तौर पर बताया है कि ऐन्बर ने उनका शारीरिक उत्पीड़न किया। जॉनी डेप ने ऐम्बर के 30वें जन्मदिन का जिक्र करते हुए कोर्ट के बताया है कि 21 अप्रैल 2016 को ऐम्बर ने जॉनी डेप के मुंह पर उस समय मुक्का मारना शुरू कर दिया, जब वह उसके जन्मदिन पर 2 घंटे देरी से पहुंचा।
विज्ञापन


जॉनी डेप ने बताया कि ऐम्बर ने जिस समय उन पर हिंसा की उस समय वह शराब के नशे में थी। घर का दरवाजा खोलते ही ऐम्बर उनके चेहर पर मुक्का मारती चली गईं। जॉनी डेप ने इस बात पर अपनी सफाई पेश करते हुए कोर्ट को बताया कि ऐम्बर के जन्मदिन में पहुंचने में इसलिए देरी हो गई क्योंकि वह अपने बिजनेस मैनेजर के साथ जरूरी मिटिंग कर रहे थे। वहीं ऐम्बर के वकील ने जॉनी की सभी बातों के बेबुनियाद करार दिया है। साथ ही कहा है कि जॉनी मनगढ़ंत कहानी बना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed