Danny Masterson: दुष्कर्म के आरोप में डैनी मास्टर्सन को 30 साल कैद की सजा, कोर्ट में ही रोने लगीं पीड़िता
अमेरिका के मशहूर अभिनेता डैनी मास्टर्सन को दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गुरुवार को 30 साल की सजा सुनाई गई है।
विस्तार
अमेरिका के मशहूर अभिनेता डैनी मास्टर्सन को 30 साल की सजा सुनाई गई है। एक न्यायाधीश ने 'दैट 70 शो' के अभिनेता डैनी मास्टर्सन को दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गुरुवार को 30 साल की जेल की सजा सुनाई।आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, 2001 और 2003 के बीच ये कथित घटनाएं हुई थीं। जहां पिछले दो साल से इसकी जांच चल रही थी, वहीं अब अभिनेता डैनी मास्टर्सन को बुधवार को अपने हॉलीवुड हिल्स घर में दो महिलाओं के साथ बलात्कार करने का दोषी ठहराया पाया गया।
आपको बता दें, डैनी मास्टर्सन पर पहला आरोप उन पर 2001 में एक 23 साल की महिला ने लगाया था। दूसरा आरोप अप्रैल 2003 में 28 वर्षीय महिला ने लगाया और तीसरा मामला कथित तौर पर अक्टूबर और दिसंबर 2003 के बीच हुआ जब डैनी ने 23 वर्षीय महिला को अपने हॉलीवुड हिल्स स्थित घर पर बुलाया और उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।
डैनी मास्टर्सन को 1998 से 2006 की टेलीविजन कॉमेडी सीरीज 'दैट 70 शो' से घर-घर में पहचान बनाई थी। लेकिन अभिनेता पर दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद उन्हें नेटफिल्क्स के कार्यक्रम 'द रैंच' से निकाल दिया गया था। अभिनेता ने बलात्कार के आरोपों में दोषी नहीं होने का अनुरोध किया था, लेकिन सबूतों के चलते अदालत ने उन्हें दोषी पाया। अब अगली सुनवाई में उन्हें सजा सुनाई जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट डैनी को 30 साल से लेकर आजीवन कारावास की सजा सुना सकती है।
यह भी पढ़ें: 'पुष्पा 2' का कार्य प्रगति पर है! रश्मिका मंदाना ने दिया नया अपडेट, साझा की तस्वीर