फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Academy Museum to celebrate the music of Indian cinema through RRR and Lagaan soundtracks

Academy: एकेडमी म्यूजियम मनाएगा भारतीय सिनेमा के संगीत का जश्न, आरआरआर और लगान के साउंडट्रैक का होगा धमाल

Thu, 09 May 2024 06:52 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 09 May 2024 06:52 PM IST
सार

एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स भारतीय सिनेमा और उसके संगीत की जीवंत दुनिया का जश्न मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके लिए तीन भारतीय फिल्मों 'आरआरआर' (2022), 'स्लमडॉग मिलेनियर' (2008), और 'लगान' (2001) को चुना गया है। 

विज्ञापन
Academy Museum to celebrate the music of Indian cinema through RRR and Lagaan soundtracks
आरआरआर-लगान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कला, विज्ञान और फिल्म निर्माण के कलाकारों को समर्पित एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स भारतीय सिनेमा और उसके संगीत की जीवंत दुनिया का जश्न मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। एकेडमी म्यूजियम ने अपने नवीनतम इंस्टाग्राम पोस्ट में, 'आरआरआर' (2022), 'स्लमडॉग मिलेनियर' (2008), और 'लगान' (2001) की संगीत महारत का जश्न मनाने वाले एक कार्यक्रम की घोषणा की। इस एलान ने संगीत प्रेमियों के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन

एकेडमी म्यूजियम का बड़ा एलान

एकेडमी म्यूजियम की ओर से साझा की गई पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'शनिवार, 18 मई को शाम 6:30 बजे, भारतीय सिनेमा की जीवंत दुनिया में खुद को डुबो दें क्योंकि हम आरआरआर (2022), स्लमडॉग मिलेनियर (2008), और लगान (2001) की संगीत महारत का जश्न मना रहे हैं। यह कार्यक्रम प्रशंसित साउंडट्रैक द्वारा बुने गए संगीत टेपेस्ट्री पर प्रकाश डालता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

18 मई को होगा कार्यक्रम का आयोजन

बयान में आगे कहा गया है कि व्याख्यान के बाद एक लाइव तबला और नृत्य कंपनी बॉलीपॉप और सदुबास (शास्त्रीय तबला कलाकार रॉबिन सुखाड़िया और इलेक्ट्रॉनिक संगीत निर्माता अमीत मेहता की सहयोगी जोड़ी) द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें तीनों फिल्मों के संगीत की पुनर्व्याख्या की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन 18 मई को लॉस एंजिल्स के डेविड गेफेन थिएटर में किया जाएगा। 

Madhuri-Suniel: माधुरी दीक्षित के लिए एक्शन अवतार में आए सुनील शेट्टी, पलक झपकते ही कर दी गुंडों की छुट्टी
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Academy Museum (@academymuseum)

विज्ञापन

'आरआरआर' का धमाल 

एसएस राजामौली की 'आरआरआर' 1920 के दशक में दो वास्तविक जीवन के भारतीय क्रांतिकारियों-अल्लूरी सीताराम राजू (राम चरण) और कोमाराम भीम (जूनियर एनटीआर) के इर्द-गिर्द बुनी गई स्वतंत्रता-पूर्व काल्पनिक कहानी पर आधारित है। फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और अपने तेलुगु ट्रैक 'नाटू नाटू' के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का ऑस्कर जीतने वाली पहली भारतीय प्रोडक्शन फीचर बन गई।

Bhaiyya Ji: नौ महीने बाद भी दर्द में हैं मनोज बाजपेयी, ‘भैयाजी’ की शूटिंग के दौरान लगी थी चोट

'लगान' का ऑस्कर कनेक्शन

आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित और आमिर खान द्वारा अभिनीत 'लगान' आखिरी भारतीय फिल्म थी जिसने ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा श्रेणी (जिसे अब सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म के रूप में जाना जाता है) में अंतिम पांच नामांकितों में जगह बनाई। हालांकि, यह साल 2001 में 'नो मैन्स लैंड' से हार गई। 

Shreyas Talpade: क्यों फ्लॉप हो रहीं सुपरस्टार्स की फिल्में? श्रेयस तलपड़े ने चुप्पी तोड़ सच से कराया रूबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed