Bhaiyya Ji: नौ महीने बाद भी दर्द में हैं मनोज बाजपेयी, ‘भैयाजी’ की शूटिंग के दौरान लगी थी चोट
मनोज बाजपेयी की फिल्म भैयाजी 24 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अभिनेता ने फिल्म को लेकर अपने अनुभवों को साझा किया है। उन्होंने बताया कि किस तरह चोटिल होने के बाद भी वह एक्शन सीन कर रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भैयाजी’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। आज 9 मई को उनकी फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। मनोज अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए मशहूर हैं। फिल्मों में उनकी अदाकारी हमेशा सराही जाती है। ‘भैयाजी’ उनकी 100वीं फिल्म है। इस वजह से मनोज बाजपेयी के प्रशंसक इसका इंतजार बहुत ही बेसब्री के साथ कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने ‘भैयाजी’ की शूटिंग के दौरान लगी चोटों के बारे में साझा किया कि 9 महीने बाद भी उन्हें दर्द महसूस होता है।
पहली बार एक्शन करते दिखेंगे मनोज बाजपेयी
मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म भैया जी का दिलचस्प और एक्शन से भरपूर ट्रेलर गुरुवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में निर्माताओं द्वारा जारी किया गया। अपूर्व सिंह कार्की निर्देशित इस फिल्म में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में देखा जाएगा। मीडिया से बातचीत में मनोज ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपनी 100वीं फिल्म के रिलीज पर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने सफर को याद करते हुए कहा, ‘मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं, भगवान की कृपा से मैं अपनी 100वीं फिल्म कर रहा हूं। मुझे यकीन नहीं था कि मैं 10 फिल्में भी कर पाऊंगा। हर कोई संघर्ष और काम करता है, लेकिन इतने सालों में मुझे जो प्यार और सम्मान मिला, उसके लिए मैं आभारी हूं।’
Shreyas Talpade: क्यों फ्लॉप हो रहीं सुपरस्टार्स की फिल्में? श्रेयस तलपड़े ने चुप्पी तोड़ सच से कराया रूबरू
पहले ‘भैयाजी’ करने से कर दिया था इनकार
‘भैयाजी’ में अपने काम करने के अनुभवों को साझा करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा, ‘जब अपूर्व ने कहा कि वह मेरे साथ ऐसी फिल्म बनाना चाहते हैं। मैं इसके लिए तुरंत राजी नहीं हुआ। मैंने उनसे कहा कि मुख्य भूमिका के लिए मैं किसी और अभिनेता को लाऊंगा, लेकिन उन्होंने मुझसे अनुरोध किया और अंत में मैं फिल्म करने के लिए तैयार हो गया।’
शूटिंग के दौरान लगी चोट 9 महीने बाद भी होता है दर्द
मनोज ने शूटिंग के दौरान घायल होने के बावजूद एक्शन सीन फिल्माए। उन्होंने कहा, ‘अभी भी मेरे शरीर में दर्द है, आठ से नौ महीने हो गए लेकिन मैं पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाया हूं। मैंने अपूर्व से पूछा कि वह सभी एक्शन सीन मुझसे ही क्यों करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम एक दिन भी शूटिंग नहीं रोक सकते। हम सभी ने बहुत मेहनत और लगन से काम किया।’ मनोज बाजपेयी की फिल्म 24 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
इन हसीनाओं ने 'मां' के किरदार में जीता लोगों का दिल