फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   ABC and the TV Academy will still present the Emmy Awards in September

एबीसी और टीवी अकादमी अब भी सितंबर में Emmy Awards कराने की तैयारी में, कोरोना की वजह से दिख सकता है बदलाव

Sun, 31 May 2020 04:10 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 31 May 2020 04:10 AM IST
विज्ञापन
ABC and the TV Academy will still present the Emmy Awards in September
एमी अवार्ड्स - फोटो : Social Media

इस साल सितंबर में होने वाले एमी अवार्ड्स (Emmy Awards) को लेकर एबीसी और टेलीविजन अकादमी अपनी कमर कसने पर लगे हैं हालाकि इसे लेकर उनकी योजना क्या है इस बात की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन


वैरायटी के साथ बात करने वाले सूत्रों ने पुष्टि की है कि जून में इसे लेकर कोई जानकारी बाहर आ सकती है। कोरोना वायरस की वजह से सारी तैयारियां धीमी पड़ गई हैं। 
विज्ञापन


उधर टेलीविजन अकादमी ने पहले ही चरण की वोटिंग जुलाई में स्थानांतरित कर दी है, और इसके नामांकन की घोषणा 28 जुलाई को की जाएगी। इस बीच 20 सितंबर को  होने वाले समारोह पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीसी के अधिकारी रॉब मिल्स ने कहा, 'कार्यक्रम के आकार और रूप के बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता। हमारे पास अभी समय है और इसका हम लाभ उठाएंगे। महामारी के बीच बहुत सारे टेलीविजन कार्यक्रम प्रसारित होते रहे हैं, जबकि फिल्म थिएटरों को बंद कर दिया गया। हाल के महीनों में कुछ फिल्मों को डिजिटल रूप से जारी किया गया है।'

मिल्स ने कहा कि  Emmy Awards की मेजबानी जिमी किम्मेल विकल्प हो सकते हैं क्योंकि वो पहले भी इस टेलीकास्ट की मेजबानी कर चुके हैं और अभी वो अपने घर से एबीसी की देर रात कवरेज का नेतृत्व कर रहे हैं। मिल्स ने बताया कि एबीसी और टीवी अकादमी लॉस एंजिल्स माइक्रोसॉफ्ट थिएटर में होने वाले समारोह में कई तरह के बदलाव कर सकता है। यहां सोशल डिस्टेसिंग का पालन हो सकता और वहां मेहमानों की संख्या में भी कमी हो सकती है। 


एमटीवी 30 अगस्त ब्रुकलिन के बार्कलेज सेंटर से अपने वीडियो संगीत पुरस्कारों को प्रसारित करने की योजना बना रहा है, इसलिए इसकी सफलताएं या असफलताएं इस बात को प्रभावित कर सकती हैं कि एमी को कैसे बढ़ाया जाए।

फोर्ब्स का दावा, काइली जेनर नहीं है बिलेनियर, मैगजीन से बोला गया झूठ
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed