{"_id":"716788ce-81a1-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"a-fan-hit-to-show-on-harry-styles","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशंसक ने स्टाइल्स पर फेंककर मारे दो जूते","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
प्रशंसक ने स्टाइल्स पर फेंककर मारे दो जूते
नई दिल्ली/आईएएनएस
Updated Thu, 28 Feb 2013 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने प्रशंसकों द्वारा हाथों-हाथ लिए जाने वाले गायकों को कई बार अपने फैंस के गुस्से का भी सामना करना पड़ता है। जैसा कि गायक हैरी स्टाइल्स के साथ हुआ। गायकी के एक कार्यक्रम में एक प्रशंसक ने उन्हें जूता फेंककर मारा। मजे की बात यह रही कि उन पर बारी-बारी से दो जूते मारे गए।
विज्ञापन
गायक हैरी स्टाइल्स, एक प्रस्तुति के दौरान एक प्रशंसक द्वारा फेंके गए जूते से चोटिल हो गए। वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉ यूके' की रपट के अनुसार जूता गायक स्टाइल्स के कमर के निचले हिस्से में लगा और स्टाइल्स के चेहरे पर दर्द की लकीर साफ दिखाई दी।
विज्ञापन
स्टाइल्स अपने बैंड 'वन डाइरेक्शन' के सदस्यों के साथ स्कॉटलैंड के ग्लासगो में प्रस्तुति दे रहे थे। स्टाइल्स पर दो बार जूता फेंका गया। पहली बार जूता स्टाइल्स के पैरों के पास गिरा जिसे उठाकर स्टाइल्स ने कहा, "यह एक जूता है", तब तक फेंका गया दूसरा जूता स्टाइल्स को जा लगा। दोबार फेंके गए जूते से उन्हें चोट लगी।
विज्ञापन