फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   a book tells the lady gaga addict of alcohol

लेडी गागा के रहस्य खोलती है यह किताब

Fri, 26 Jul 2013 04:41 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 26 Jul 2013 04:41 PM IST
विज्ञापन
a book tells the lady gaga addict of alcohol
पॉप स्टार लेडी गागा के एक पूर्व मित्र के अनुसार हाल ही प्रकाशित हुई एक किताब 'रिविंग्टन वाज ऑवर्स: लेडी गागा, द लोअर ईस्ट साइड एंड द प्राइम ऑफ अवर लाइव्स' लेडी गागा से जुड़े कई रहस्यों से पर्दा उठाती है।
विज्ञापन


इस किताब में गागा की कई बुरी आदतों के बारे में बताया गया है। इन बुरी आदतों में गागा को नशीली दवाओं के सेवन का आदी होना भी बताया गया है। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, गागा के करीबी रहे ब्रेंडन जे सुलीवन ने कहा है कि गागा ने अवैध मादक द्रव्यों का कई बार इस्तेमाल किया।

विज्ञापन


किताब में ब्रेंडन ने लिखा है कि गागा ने अपने लोअर ईस्ट साइड अपार्टमेंट में सफेद पदार्थ को अपनी अंगुलियों से अपने मसूड़ों पर मला था। ऐसा उन्होंने कई बार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले गायिका और टीवी हस्ती केली ऑस्बॉर्न ने गायिका लेडी गागा को ढोंगी कहते हुए उनकी आलोचना की और उनके प्रशंसकों को शैतान और बदमाश कहा था।

पिछले साल गागा के कुछ प्रशंसकों ने केली ऑस्बॉर्न को जान से मारने की धमकियां दी थीं और गागा ने इस मुद्दे पर अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं दी बल्कि अपने प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाती रहीं।


ऑस्बॉर्न ने इससे नाराज होकर गागा और उनके प्रशंसकों की आलोचना की। ऑस्बॉर्न ने कहा, "मैं लेडी गागा को पसंद करती थी। मैं उनके हर कदम का समर्थन करती थी, जब तक कि मुझे यह मालूम नहीं था कि वह कितनी बनावटी है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed