{"_id":"5c711d5ebdec226bbc657781","slug":"91st-academy-awards-why-does-not-the-stuntman-get-oscar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिनकी वजह से सुपरहिट होती हैं फिल्में, उन्ही को नहीं मिलता ऑस्कर अवार्ड","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
जिनकी वजह से सुपरहिट होती हैं फिल्में, उन्ही को नहीं मिलता ऑस्कर अवार्ड
Sun, 24 Feb 2019 02:13 PM IST
विजय जैन
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 24 Feb 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
ऑस्कर
- फोटो : SELF
भारतीय समयानुसार 25 फरवरी को सुबह साढ़े 5 बजे शुरू होने वाले ऑस्कर समारोह में शिरकत करने के लिए हॉलीवुड के नामी गिरामी लोगों के लिए बड़ा सवाल ये है कि वो इस समारोह में क्या पहन कर जाएंगे। लेकिन तमाम लोग ऐसे भी हैं जो अब भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण का इंतज़ार कर रहे हैं। पर सवाल ये है कि क्यों महिला और पुरुष स्टंटमैन के लिए एक ऑस्कर श्रेणी नहीं है? तमाम ऐसी फ़िल्में जो ऑस्कर पाने के लिए कतार में खड़ी हैं उनमें लाइफ ऑफ पाई, अनचेन्ड और स्काईफॉल जैसी फ़िल्में भी शामिल हैं।
इन फ़िल्मों की सफलता के पीछे उनकी स्टंट टीम का शानदार काम है जिसकी वजह से ही इन्हें जनता देखने थिएटर तक चली आई। सैकड़ों स्टंट कलाकार सालों से सुरक्षा उपायों में सुधार के बावजूद, आज भी अपना जीवन और शरीर जोखिम में डालते आ रहे हैं। जैक गिल एक ऐसे स्टंट कलाकार हैं जो 1970 के दशक से ही आग और कारों के धमाकों से खेलते आए है और लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। उन्होंने फ़िल्म उद्योग के सबसे बड़े नामों में से कुछ के साथ काम किया है।
पहचान के साथ सम्मान
जैक गिल पिछले बीस सालों से स्टंट को-ऑर्डिनेशन विभाग के लिए अभियान चला रहे है, ताकि उनके काम को भी एकेडमी पुरस्कारों में पहचान के साथ-साथ सम्मान भी मिले। वो कहते हैं, “ऑस्कर की रात आप देखते हैं कि आपके सभी साथी वहां बैठे हैं और आप वहां उन लोगों के साथ नहीं हैं। यह बेहद निराशाजनक है, क्योंकि इसमें आपने अपना जीवन ख़तरे में डाला है।”
विज्ञापन
गिल की बातों में हताशा है। वो आगे कहते हैं, "मैं ऐसे हर सफल स्टंट को-ऑर्डिनेटर्स को जानता हूँ जो घर पर बैठ कर अपनी फ़िल्म के सभी विभागों के प्रमुख को देखेगा पर वह खुद इसका हिस्सा नहीं होंगे।" 1991 के बाद से हर साल जैक गिल एकेडमी के गवर्नर्स बोर्ड में अर्ज़ी देते आ रहे हैं कि पुरस्कारों में को-ऑर्डिनेटर स्टंट के लिए एक नई श्रेणी में शामिल की जाए।
एक नया पुरस्कार जोड़ने के लिए बोर्ड के सदस्यों का साधारण बहुमत ही पर्याप्त है, लेकिन कुछ उच्च प्रोफ़ाइल समर्थकों के बावजूद हर साल एक ही नतीजा निकलता है।

एकेडमी नहीं चाहती
ऑस्कर प्रतिमा
- फोटो : file photo
गिल कहते हैं: "जब मैं स्टीवन स्पीलबर्ग, जेम्स कैमरून और श्वार्ज़नेगर से मिला और उन्होंने याचिका पर हस्ताक्षर कर दिए तो मैंने सोचा था कि ऐसा संभव हो जाएगा , लेकिन नही हुआ। मैं चकित हूँ।" तो सवाल ये है कि एकेडमी क्यों स्टंटमैन के लिए एक ऑस्कर श्रेणी नहीं रखना चाहता है?
एक सुझाव यह है कि ज्यादातर लोग यहां तक कि हॉलीवुड में लोगों का मानना है कि स्टंटमैन को खुद से ही पुरस्कार मिलता है। एक अन्य संभावित कारण एकेडमी की अंदरुनी राजनीति है। एकेडमी ऐसे लोगों से मिल कर बनी है जो फ़िल्म निर्माण की सभी विधाओं में काम करते हैं और सम्मानित किए जाते हैं– केश सज्जा और मेकअप करने वालों से लेकर निर्देशक और अभिनेताओं तक।
चार्ली क्राउफवेल भी एक स्टंट को-ऑर्डिनेटर हैं, इन्होंने लाइफ ऑफ पाई पर काम किया है। ये इस साल की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के लिए नामित है। वो कहते हैं कि फ़िल्म की कहानी पानी के एक जहाज़ के आसपास घूमती है। वो बताते हैं कि उनकी टीम को एक बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा क्योंकि मुख्य अभिनेता सूरज शर्मा को तैरना नही आता था।
ये उनकी ही टीम का काम है कि सूरज पर्दे पर पानी में विश्वास से भरा दिखाई दिए। सबसे प्रसिद्ध स्टंटमैन विक आर्मस्ट्रांग है, जो स्क्रीन पर जेम्स बॉण्ड, सुपरमैन और सबसे मशहूर इंडियाना जोन्स के लिए एक स्टंट डबल के रूप में दिखाई दे चुके है। वो कहते हैं, "मैं महसूस करता हूँ कि स्टंट मैन को अकादमी पुरस्कार के लिए दर किनार किया जा रहा है, लेकिन हम लड़ना जारी रखेंगे।"