फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   2019 academy award know about roma actress Yalitza Aparicio

Oscar Award 2019:बेस्ट फिल्म बनी रोमा की एक्ट्रेस का यूं शुरू हुआ था सफर

Mon, 25 Feb 2019 08:10 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 25 Feb 2019 08:10 AM IST
विज्ञापन
2019 academy award know about roma actress Yalitza Aparicio
Yalitza Aparicio - फोटो : social media
सिनेमा के प्रतिष्ठित पुरस्कार ऑस्कर अवॉर्ड 2019 की घोषणा हो चुकी है। यह 91वां एकेडमी अवॉर्ड है। इस बार के ऑस्कर में मेक्सिकन फिल्म 'रोमा' और मार्वल स्टूडियों की 'ब्लैक पैंथर' की काफी चर्चा मेें रही। 'रोमा' को इस ऑस्कर में 10 और 'ब्लैक पैंथर' को 6 नोमिनेशन मिला। खास बात यह है कि इस बार का ऑस्कर 'रोमा' की एक्ट्रेस यालित्जा अपारिको के लिए बेहद खास रहा। यालित्जा अपारिको की 'रोमा' पहली फिल्म है। उनका नाम पहली ही फिल्म से ऑस्कर में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नोमिनेट हुआ है। इस बार ऑस्कर में 'रोमा' विदेशी भाषा की कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का पुरस्कार भी जीत चुकी है।
विज्ञापन


'रोमा' फिल्म में डेब्यू करने वाली यालित्जा अपारिको की कहानी बेहद दिलचस्प और हैरान करने वाली है। गौरतलब है कि फिल्म में एक्टिंग करने से पहले यालित्जा मेक्सिको एक प्राइमरी स्कूल में टीजर थीं। उन्हें एक्टिंग का कोई अनुभव नहीं था लेकिन निर्देशक अल्फांसो कुआरोन को अपनी फिल्म के लिए नए चेहरे की तलाश थी।
विज्ञापन

2019 academy award know about roma actress Yalitza Aparicio
roma - फोटो : file photo
बताया जाता है कि मेक्सिकन मूल की होने की वजह से अभिनेत्री को अंग्रेजी ठीक से न बोल पाने की वजह से कई लोगों ने उनका मजाक भी बनाया। वह मेक्सिकों की एक छोटी से कम्यूनिटी में से संबंध रखती हैं। 

'रोमा' के बारे में अपना अनुभव साझा करते हुए यालित्जा ने बताया कि इस फिल्म के ऑडिशन के लिए उनकी बहन को बुलाया गया था, लेकिन बहन की तबियत ठीक न होने के कारण वह उसकी जगह पर ऑडिशन देने चली गई थी और जब उन्हें रोल के लिए चुन लिया गया तो यालित्जा ने निर्देशक से कहा था कि वो इस रोल को करना चाहेंगी क्योंकि उनके पास इससे बेहतर करने के लिए कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed