ये हैं वो फिल्में, जिनमें छिड़ी है ऑस्कर की जंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े अवार्ड ऑस्कर का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। सभी 24 श्रेणियों के लिए नामांकन हो चुका है। अब निगाहें इस पर है कि किसके हिस्से कितने अवार्ड आते हैं। किसके हिस्से खुशी आती है किसके हिस्से गम।
ऑस्कर में इस बार सबसे ज्यादा किसी फिल्म पर निगाहें हैं तो वो है 'द रिविनेंट'। फिल्म को सबसे ज्यादा 12 श्रेणियों में ऑस्कर के लिए चुना गया है। बेस्ट फिल्म के लिए 'द रिविनेंट' को सबसे मजबूत फिल्म माना जा रहा है। बेस्ट एक्टर के लिए अभिनेता लियोनॉर्ड डिकैपरियो को पांचवी बार ऑस्कर के लिए नोमिनेशन मिला है। पहले चार बार लियोनॉर्डे ऑस्कर नहीं जीत सके थे। इस बार लियोनॉर्ड 'द रिविनेंट' में अपने रोल के लिए खूब तारीफें बटोर रहे हैं।
बेस्ट एक्टर के लिए लियोनॉर्ड डिकैपरियो के अलावा स्पोर्टिंग एक्टर के लिए टॉम हार्डी का नोमिनेशन हुआ है। 'द रिविनेंट' के डायरेक्टर अलेजेन्ड्रो जी. इनारित्तू को नोमिनेशन मिला है। बेस्ट डायरेक्टर के लिए अलेजेन्ड्रो जी. इनारित्तू का नाम बेहद मजबूत माना जा रहा है।
फिल्म को सिनोमेटोग्राफी, फिल्म एडिटिंग, कॉस्टयूम डिजाइन समेत 12 श्रेणियों में नोमिनेशन मिला है। इसलिए सबसे ज्यादा निगाहें 'द रिविनेंट' पर हैं।
दस नोमिनेशन के साथ 'मेड मेक्स' पर निगाहें
जॉर्ज मिलर की एक्शन फिल्म 'मेड मेक्स:फ्यूरी रोड' को 10 श्रेणियों में ऑस्कर के लिए नोमिनेशन मिला है। फिल्म को बेस्ट फिल्म के लिए चुना गया है। फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर जॉर्ज मिलर को बेस्ट डायरेक्टर के लिए नोमिनेशन मिला है।
एक न्यूक्लियर से आई प्रलय और उससे दुनिया को बचाने की कहानी पर बनी ये फिल्म खूब पसंद की जा रही है। फिल्म को बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट फिल्म के अलावा सिनेमेटोग्राफी, कॉस्ट्यूम डिजाइन, फिल्म एडिटिंग, मेकअप एंड हेयर स्टाइलिस्ट, प्रोड्कशन डिजाइन समेत दस ऑस्कर अवार्ड के लिए नोमिनेशन मिला है।
बेस्ट डायरेक्टर, मेकअप और प्रोड्क्शन डिजाइनिंग में 'मेड मेक्स:फ्यूरी रोड' का दावा बेहद मजबूत माना जा रहा है।
साइंस फिक्शन 'द मार्टेन' पर भी निगाहें
इस बार जिस फिल्म पर ऑस्कर अवार्ड के दौरान निगाहें हैं, उनमें साइंस फिक्शन बनी 'द मार्टेन' मुख्य है। फिल्म को सात श्रेणियों में ऑस्कर के लिए नोमिनेशन मिला है। बेस्ट पिक्चर के लिए 'द मार्टेन' को मुख्य दावेदार माना जा रहा है। फिल्म के मुख्य हीरो मैट डमन को बेस्ट एक्टर के लिए नोमिनेशन मिला है।
वहीं रोमांटिक फिल्म 'केरोल' को छह श्रेणियों में नामांकन मिला है। इस रोमांटिक फिल्म का ऑस्कर पर सबसे मजबूत दावा बेस्ट एकट्रेस के लिए कैट ब्लांचेट का है। सिनेमेटोग्राफी और कॉस्ट्यूम डिजाइन समेत फिल्म को छह श्रेणियों में नामांकन मिला है।
कोरोल 1952 की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है। ये रोमांटिक उपान्यास 'द प्राइस ऑफ सॉल्ट' पर बनी है। बीते साल फिल्म को खूब तारीफे मिली हैं। फिल्म के हिस्से कितने अवार्ड आते हैं, ये देखने वाली बात होगी।
'स्पॉटलाइट' सबको चौंका सकती है
सबसे ज्यादा नोमिनेशन के मामले में 'स्पॉटलाइट' भी शामिल है। टॉम मैकार्थी निर्देशित इस फिल्म को बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर के लिए टॉम मैकार्थी को, बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर के लिए मार्क रुफेलो, बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए रेसेल मेकेड्म्स, बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले और बेस्ट फिल्म एडिटिंग के लिए नोमिनेशन मिला है।
अमेरिका में 1960 के कोल्ड वार के दिनों में वहां के हालात पर बनी फिल्म 'ब्रिड ऑफ स्पसीज' ने भी खूब तारीफें बटोरी हैं। फिल्म को बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर के लिए मार्क रेयलान्स और बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले समेत छह श्रेणियों में नामांकन मिला है।
इन फिल्मों के अलावा 'द बिग शॉर्ट', 'ब्रूकलाईन' और रूम जैसी फिल्में बेस्ट फिल्म के लिए दावेदार हैं। वहीं ब्रयन क्रंस्टन, एडी रेडमेन और माइकल फासबेंडर बेस्ट एक्टर के लिए लियोनॉर्ड डिकैपरियो और मैट डैमेन को टक्कर देंगे।