फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood studio to co-produce director Prasanth Varma Film Jai HanuMan As per Reports

Jai HanuMan: हॉलीवुड स्टूडियो के साथ मिलकर जय हनुमान बनाएंगे प्रशांत वर्मा? इतने करोड़ के बजट में बनेगी फिल्म

Mon, 22 Jul 2024 08:51 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 22 Jul 2024 08:51 AM IST
सार

इस साल की शुरुआत में फिल्म हनुमान ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म के निर्देशक प्रशांत वर्मा इन दिनों हनुमान के सीक्वल जय हनुमान के प्री-प्रोडक्शन में बिजी चल रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रशांत फिल्म का सह-निर्माण करने के लिए कुछ हॉलीवुड स्टूडियो के साथ बातचीत कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Hollywood studio to co-produce director Prasanth Varma Film Jai HanuMan As per Reports
जय हनुमान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म हनुमान ने बॉक्स ऑफिस जबर्दस्त तूफान मचाया। साल की शुरुआत में इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। दुनियाभर के दर्शकों ने फिल्म को खूब पसंद किया। इस फिल्म के निर्देशक प्रशांत वर्मा को इससे खूब पहचान मिली। प्रशांत वर्मा इन दिनों हनुमान के सीक्वल जय हनुमान के प्री-प्रोडक्शन में बिजी चल रहे हैं। जय हनुमान से जड़ी अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन

बड़े स्टूडियो की तलाश में प्रशांत वर्मा

फिल्म के निर्माता फिलहाल कास्टिंग में बिजी हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि निरंजन रेड्डी के साथ मिलकर प्रशांत वर्मा फिल्म का सह-निर्माण करने के लिए कुछ हॉलीवुड स्टूडियो के साथ बातचीत कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जय हनुमान को 200 करोड़ के बजट में बनाया जाएगा। इसी के चलते प्रशांत वर्मा अपनी फिल्मों के लिए बड़े स्टूडियो की तलाश कर रहे हैं। 

विज्ञापन


Mukesh Birth Anniversary: आत्मकथा लिखना चाहते थे मुकेश, गीत की रिकॉर्डिंग के दिन रखते थे उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान की भूमिका के लिए चल रही बात

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रशांत वर्मा इस फिल्म में भगवान हनुमान की भूमिका निभाने के लिए कुछ बड़े सितारों के साथ बातचीत कर रहे हैं। फिलहाल इसे लेकर कोई अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, दर्शकों को हनुमान की अपार सफलता के बाद इसके सीक्वल जय हनुमान का बेसब्री से इंतजार है। इसके साथ ही ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म ने हुनमान के किरदार में कौन सा अबिनेता नजर आएगा।


अगले साल रिलीज होगी फिल्म

हनुमान प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली फिल्म थी, जिसमें शानदार कहानी के साथ कम्प्यूटर ग्राफिक्स, स्पेशल इफेक्ट्स, डायलॉग और बेहतरीन संगीत देखने को मिला। निर्देशक प्रशांत वर्मा ने इस फिल्म की सफलता के बाद इसके सीक्वल ‘जय हनुमान’ का एलान किया था। ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

 वीकेंड पर बैड न्यूज और कल्कि 2898 एडी का धमाल, सरफिरा-इंडियन 2 का बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed