{"_id":"692bb5d6e4e5998ea70c2dae","slug":"hollywood-screenwriter-tom-stoppard-passes-away-at-the-age-of-88-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉलीवुड के मशहूर स्क्रीन राइटर टॉम स्टॉपर्ड का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
हॉलीवुड के मशहूर स्क्रीन राइटर टॉम स्टॉपर्ड का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Sun, 30 Nov 2025 08:42 AM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sun, 30 Nov 2025 08:42 AM IST
सार
Tom Stoppard Death: हॉलीवुड इंडस्ट्री के प्रसिद्ध स्क्रीन राइटर टॉम स्टॉपर्ड का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके जाने से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है।
विज्ञापन
टॉम स्टॉपर्ड
- फोटो : एक्स
विस्तार
ब्रिटेन के सबसे प्रसिद्ध स्क्रीन राइटर में से एक टॉम स्टॉपर्ड का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके जाने से हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है।
विज्ञापन
कौन थे टॉम स्टॉपर्ड?
साल 1937 में चेकोस्लोवाकिया में जन्में टॉम स्टॉपर्ड का बचपन मुश्किलों में गुजरा। नाजी हमले के बाद उनका परिवार सिंगापुर चला गया। इसके बाद कुछ ऐसी परिस्थितियां बनीं कि टॉम की मां अपने दोनों बेटों को लेकर भारत आ गईं। टॉम स्टॉपर्ड बचपन से विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने कई नाटक ऐसे, लिखे जिसने उन्हें काफी पहचान दिलाई।
विज्ञापन
इन नाटकों ने दिलाई टॉम स्टॉपर्ड को अलग पहचान
टॉम स्टॉपर्ड ने अपने करियर में कई शानदार नाटक लिखे थे। इनमें 'जंपर्स', 'ट्रैवेस्टीज', 'द रियल थिंग', 'आर्केडिया', 'रॉक एन रोल' जैसे आदि प्ले लिखे, जिन्होंने उन्हें एक स्क्रीनराइटर के तौर पर मनोरंजन जगत में स्थापित कर दिया।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: धनुष की फिल्म ने शनिवार को की छप्परफाड़ कमाई, ‘गुस्ताख इश्क’ का बुरा हाल; जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन
कई अवॉर्ड मिले
टॉम स्टॉपर्ड को अपने करियर में तीन ओलिवियर अवॉर्ड, पांच टोनी अवॉर्ड और एक ऑस्कर (शेक्सपियर इन लव) के लिए मिला था। रंगमंच में उनके शानदार योगदान को देखते हुए, 1997 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने उन्हें ‘नाइट’ की उपाधि दी थी।